IND vs SA: वरुण चक्रवर्ती ने कर दिया बड़ा कमाल, बने ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने कमाल कर दिया. उन्होंने अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती के अलावा जसप्रीत बुमराह का भी रिकॉर्ड तोड़ा है. चक्रवर्ती ने इस मैच में कमाल कर दिया.

cricket News - 2025-12-14T215105.100

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया और कमाल कर दिया. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. ये फैसला भारतीय टीम के लिए सही भी साबित हुआ, क्योंकि भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 117 रनों पर समेट दिया. इस मैच में वरुण चक्रवर्ती ने कमाल कर दिया. उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की.

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती ने कर दिया कमाल

वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए. इसकी मदद से वह भारत के लिए टी-20 में सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए. उनसे पहले ये कारनामा कुलदीप यादव ने किया था, जिन्होंने 30 मैच में 50 विकेट लिए थे. वहीं अब चक्रवर्ती ने ये कारनामा 32 मैच में किया है. इसके अलावा अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने 33-33 मैचों में ये कारनामा किया है. वहीं, युजवेंद्र चहल 34 मैच और जसप्रीत बुमराह को टी-20 में 50 विकेट लेने के लिए 41 मैच खेलने पड़े थे.

विज्ञापन

वरुण के अलावा हार्दिक पांड्या ने भी इस मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की. वह टी-20 में भारत के लिए 1 हजार रन बनाने वाले और 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने. पांड्या से पहले ये कारनामा कोई भी नहीं कर पाया था. चक्रवर्ती ने इस मैच में 4 ओवर में 11 रन खर्च कर 2 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ने किया निराशाजनक प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निराश किया. 20 ओवर में टीम 117 रनों पर ही सिमट गई. कप्तान एडेन मार्करम ने अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 46 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा डोनोवन फेरेरा ने 15 गेंदों में 20 रन बनाए.

विज्ञापन

भारत के लिए T20I में 50 विकेट तक पहुंचने में सबसे कम मैच

क्रमांकखिलाड़ी का नाममैच
1कुलदीप यादव30
2वरुण चक्रवर्ती*32
3अर्शदीप सिंह33
4रवि बिश्नोई33
5युजवेंद्र चहल34
6जसप्रीत बुमराह41

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ