न हैंडशेक किया, न नजरें मिलाईं, U19 Asia Cup में भारत-पाक क्रिकेटर्स के बीच फिर दिखी टेंशन

U19 Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव का असर क्रिकेट मैदान में अब भी बरकरार है. यही वजह है कि दुबई के आईसीसी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में अंडर-19 एशिया कप के दौरान जब दोनों पड़ोसी मुल्कों की टीम के कप्तान आए, तो ‘नो-हैंडशेक पॉलिसी’ बरकरार रही.

IND vs PAK

IND vs PAK

IND vs PAK ‘No Handshake’ Policy: भारत और पाकिस्तान एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर भिड़े. इस बार अंडर-19 एशिया कप में, तो भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने रविवार 14 दिसंबर 2025 को आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर ग्रुप-स्टेज मैच के दौरान टीम की ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी को बरकरार रखा. टॉस के वक्त, न तो म्हात्रे और न ही पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने शिष्टाचार के तौर पर हाथ मिलाया. बारिश के कारण मैच को 49-49 ओवर का कर दिया गया.

विज्ञापन

आई कॉन्टैक्ट भी नहीं हुआ

पाकिस्तान ने के कप्तान फरहान यूसुफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद दोनों कप्तानों ने एक-दूसरे से नजरें भी नहीं मिलाईं, और फिर बारी-बारी से प्रेजेंटर को अपने-अपने इंटरव्यू दिए और ड्रेसिंग रूम में चले गए. बीसीसीआई ने क्रिकेट में राजनीतिक टेंशन को दूर रखने की आईसीसी की अपील के बावजूद अपनी नो-हैंडशेक पॉलिसी पर फिर से विचार करने से मना कर दिया था. हालांकि कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि पॉलिटिक्स को गेम से अलग रखना चाहिए, लेकिन इन 2 देशों के खिलाड़ियों के बीच टेंशन होना कोई नहीं बात नहीं है.

विज्ञापन

एशिया कप के बाद से हाथ मिलाना बंद

ये उस नो-हैंडशेक प्रोटोकॉल के बाद हुआ है जिसे भारतीय पुरुष टीम ने हाल ही में खत्म हुए एशिया कप 2025 के दौरान अपनाया था. इस टूर्नामेंट में उन्होंने तीनों मैचों में पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाने से मना कर दिया था और एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं, से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था. भारत के इस रुख को बाद में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में भी अपनाया गया, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इसी पॉलिसी को बरकरार रखा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ