25 गेंद में 64 रन ठोके, सरफराज खान को अब IPL Mini Auction में मिलेगा 'धोखा' या 'मौका'?

Sarfaraz Khan In Syed Mushtaq Ali Trophy: मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सरफराज खान की परफॉर्मेंस काबिल ए तारीफ है, ऐसे में अब उन्हें आईपीएल 2026 में खेलने का मौका जरूर मिलना चाहिए.

Sarfaraz Khan IPL Auction 2

Sarfaraz Khan In IPL Mini Auction: सरफराज खान पिछली बार आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी. वो डोमेस्टिक क्रिकेट में रन बनाते रहे और उनका जलवा अब भी कायम है. हाल ही में उन्होंने 2 दिसंबर 2025 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम के खिलाफ 47 गेंदों में 212.76 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन की पारी खेली थी, इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. अब फिर उन्होंने 14 दिसंबर को अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की ताकत दिखाई और अगले मिनी ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजी को मैसेज दिया.

विज्ञापन

सरफराज की ताबड़तोड़ पारी

14 दिसंबर की सुबह जब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई का मुकाबला हरियाण से पुणे के डीवाई पाटिल एकेडमी स्टेडियम में हो रहा था, तब हरियाणा ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर शानदार 234 रन बनाए. मुंबई की तरफ से ओपनिंग करते हुए यशसवी जायसवाल ने 50 ओवर में 101 रन की पारी खेली. अंजिक्य रहाणे के आउट होने पर जब सरफराज खान वन डाउन पर मैदान में आए तो उन्होंने भी रनों की बरसात कर दी. इस खिलाड़ी ने 25 गेंद में 256 की स्ट्राइक रेट से 64 बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे. ये मैच मुंबई ने महज 17.3 ओवर्स में 4 विकेट से जीत लिया.

विज्ञापन

आईपीएल के लिए ठोका दावा

इस पारी के साथ ही सरफराज खान ने आईपीएल को लेकर अपना दावा ठोक दिया है. आमतौर पर उन्हें टेस्ट प्लेयर के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है, लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के हाल की परफॉर्मेंस के जरिए उन्होंने इस इमेज को एक बार फिर तोड़ दिया है. आईपीएल मिनी ऑक्शन में सरफराज की बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखी गई है. अब ये देखने वाली बात होगी कि इस नीलामी में उन्हें चुना जाएगा या नहीं.

विज्ञापन

आईपीएल में सरफारज के आंकड़े

सरफराज ने 50 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 130 के स्ट्राइक रेट से 585 रन बनाए हैं. वो आखिरी बार 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे. 75 लाख के बेस प्राइस और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हाल की कामयाबी को देखते हुए, उम्मीद है कि उन्हें कई खरीदार मिलेंगे. उनका एक्सपीरिएंस और मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने की ताकत, साथ ही फिनिशिंग स्किल्स, उन्हें एक वैल्यूएबल ऑप्शन बनाते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ