14 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, इस मामले में विराट-रोहित समेत सबको छोड़ा पीछे

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी को लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं. साल 2025 में उन्होंने अपने टैलेंट से पूरे वर्ल्ड क्रिकेट का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वहीं, अब एक खास मामले में वैभव ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है.

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2025 काफी शानदार रहा. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने आईपीएल में डेब्यू करते ही तूफानी शतकीय पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसके बाद उन्होंने विदेश में भी अपने नाम का डंका बजवाया और इमर्जिंग एशिया कप जैसे टूर्नामेंटों में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया.

फैंस लंबे समय से उनका इंटरनेशनल डेब्यू देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच वैभव ने एक खास मामले में साल 2025 में भारतीय स्पोर्ट्स खिलाड़ी के तौर पर विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक सभी को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने साबित कर दिया है कि वो आने वाले समय के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं.

गूगल पर बजा वैभव सूर्यवंशी के नाम का डंका

दरअसल, साल 2025 में गूगल ट्रेंड्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीय स्पोर्ट्स खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर हैं. उनके प्रदर्शन और लोकप्रियता ने उन्हें इस साल का टॉप स्पोर्ट्स स्टार बना दिया. इस मामले में उन्होंने विराट-रोहित को भी पीछे छोड़ दिया है.

वैभव ने 12 साल की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था और अब वर्ल्ड क्रिकेट में एक जाना-माना नाम बन चुके हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रियांश आर्य, तीसरे पर अभिषेक शर्मा, चौथे पर शेख रशीद और पांचवें पर महिला टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज हैं.

ये भी पढ़ें- ICC ने किया नवंबर महीने के लिए POTM नॉमिनेशन का ऐलान, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय शामिल

सबसे ज्यादा सर्च हुए स्पोर्ट्स इवेंट

साल 2025 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए स्पोर्ट्स इवेंट में आईपीएल पहले नंबर पर रहा. उसके बाद एशिया कप, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराया था. इसके अलावा, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, प्रो कबड्डी लीग और महिला वर्ल्ड कप शामिल हैं. वैभव और आईपीएल के दमदार प्रदर्शन ने साल 2025 को क्रिकेट फैंस के लिए यादगार बना दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ