रिंकू सिंह का टूट जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का सपना? इशारों-इशारों में बड़ी बात कह गए इरफान पठान

Irfan Pathan on Rinku Singh: रिंकू सिंह को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. पिछले कई सीरीज से रिंकू को स्क्वॉड में तो रखा जा रहा था, लेकिन प्लेइंग 11 में खेलने का मौका उन्हें काफी कम मिल रहा था. इरफान पठान ने इशारों-इशारों में रिंकू को लेकर बड़ी बात कह डाली है.

Irfan Pathan on Rinku Singh Snub

Irfan Pathan on Rinku Singh Snub

Irfan Pathan on Rinku Singh: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में रिंकू सिंह को जगह नहीं दी गई है. रिंकू लंबे समय से भारत की टी-20 टीम का हिस्सा रहे हैं. हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले रिंकू को बिना किसी कारण टीम से ड्रॉप करने का फैसला हर किसी के लिए चौंकाने वाला रहा.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी रिंकू को अपने जौहर दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिल सका था. इस बीच, इरफान पठान ने इशारों-इशारों में कह डाला है कि हार्दिक पांड्या की वापसी के साथ ही रिंकू का वर्ल्ड कप में खेलने का सपना चकनाचूर हो सकता है.

रिंकू का टूटेगा वर्ल्ड कप खेलने का सपना

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “हार्दिक पांड्या वापस आ गए और इसी कारण से रिंकू सिंह को बाहर कर दिया गया है. रिंकू अनलकी रहे, लेकिन हार्दिक के पूरी तरह से फिट होने की स्थिति में यह तो होना ही था. यह स्क्वॉड 90 से 95 प्रतिशत वही है, जो 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेगा.” रिंकू को ऑस्ट्रेलिया में खेली गई टी-20 सीरीज में भी सिर्फ एक ही मुकाबले में मौका दिया गया था. वहीं, एशिया कप 2025 में भी रिंकू को हार्दिक के बाहर होने के बाद फाइनल में मौका मिला था.

कैसा है रिंकू का टी-20 रिकॉर्ड?

रिंकू सिंह की गिनती दमदार फिनिशर्स में की जाती है. रिंकू ने भारतीय टीम को अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बूते कई मैचों में जीत दिलाई है. भारत की तरफ से अब तक रिंकू 35 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 161 के स्ट्राइक रेट से 550 रन निकले हैं. रिंकू क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में तीन फिफ्टी जमा चुके हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 69 रन रहा है. हालांकि, रिंकू के बल्ले से आखिरी टी-20 शतक एक साल पहले आया था. मगर सच्चाई यह भी है कि पिछली कई सीरीज में रिंकू को स्क्वॉड में तो रखा गया है, लेकिन प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पाई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ