ICC ने किया नवंबर महीने के लिए POTM नॉमिनेशन का ऐलान, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय शामिल

ICC Player OF The Month: आईसीसी ने नवंबर 2025 महीने के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाले मेंस और वुमेंस प्लेयर्स के नामों का ऐलान कर दिया है. इस बार अवॉर्ड के नॉमिनेटेड खिलाड़ियों की लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल है.

Shafali Verma

Shafali Verma

ICC Player Of The Month: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने नवंबर 2025 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के नॉमिनेशन का ऐलान कर दिया है. नवंबर के महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी शामिल था. इस दौरान कई खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

विज्ञापन

इस बार मेंस कैटेगरी में नॉमिनेट किए गए तीन खिलाड़ियों में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है. लेकिन महिला खिलाड़ियों में टीम इंडिया की ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा का नाम नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल है. वह नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल अकेली भारतीय है.

विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शेफाली वर्मा

शेफाली ने वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्हें ओपनिंग बल्लेबाज प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था. शेफाली ने फाइनल में 87 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और गेंदबाजी में भी 2 अहम विकेट झटके.

इसी दमदार परफॉर्मेंस के चलते ICC ने शेफाली को महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया गया है. हालांकि, इस अवॉर्ड के लिए उन्हें यूएई की ईशा ओझा और थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग जैसी प्लेयर्स से कड़ी टक्कर मिलेगी, जिन्होंने महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Auction से पहले सभी फ्रेंचाइजियों को लगा बड़ा झटका, 5 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेलेंगे पूरा सीजन! 

मेंस कैटेगरी के नॉमिनेट प्लेयर्स

मेंस कैटेगरी में नवंबर महीने के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है. इसमें साउथ अफ्रीका के साइमन हार्मर, बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम और पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज का नाम शामिल है. साइमन ने भारत के दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी की और 17 विकेट लिए. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला.

वहीं, तैजुल इस्लाम आयरलैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में कुल 13 विकेट अपने नाम किए. जबकि नवाज ने टी20 ट्राई सीरीज में बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस अवॉर्ड के लिए तीनों खिलाड़ियों के बड़ी कड़ी टक्कर होने वाली है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी खिलाड़ी पर ICC का बड़ा एक्शन! मैच के दौरान इस हरकत की दी कड़ी सजा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ