UP T20 League 2024: ध्रुव जुरेल की पारी बेकार, शिवा सिंह ने मचाया तूफान, काशी रुद्रास ने गोरखपुर लायंस को रौंदा

UP T20 League 2024 Kashi Rudras vs Gorakhpur Lions: यूपी टी-20 लीग में मंगलवार को काशी रुद्रास और गोरखपुर लायंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में ध्रुव जुरेल और शिवा सिंह की तूफानी पारियां देखने को मिलीं।

kashi rudras vs gorakhpur lions

UP T20 League 2024

UP T20 League 2024: यूपी टी-20 लीग के तहत रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। मंगलवार को गोरखपुर लायंस और काशी रुद्रास के बीच खेले गए मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर लायंस की ओर से कप्तान ध्रुव जुरेल ने अपना जलवा दिखाया। उन्होंने तूफानी पारी खेली। जुरेल ने काशी रुद्रास के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और 34 गेंदों में 6 चौके-5 छक्के ठोक 66 रन ठोक डाले।

विज्ञापन

उनके साथ आर्यन जुयाल ने एक बार फिर तूफान मचाया। उन्होंने 35 गेंदों में 1 चौका-5 छक्के ठोक 52 रन ठोके। आकाशदीप नाथ ने 19 गेंदों में 1 चौका-2 छक्के ठोक 26 और सिद्धार्थ यादव ने 9 गेंदों में एक छक्का ठोक नाबाद 13 रन बनाए। इन बल्लेबाजों की शानदार पारियों की बदौलत गोरखपुर लायंस ने 20 ओवर में 173 रन बनाए। इसके जवाब में काशी रुद्रास ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर 88 रन बना लिए थे, लेकिन मुकाबला बारिश की वजह से बाधित हुआ। इसके बाद रुद्रास को 67 रन का टार्गेट मिला। जिसे काशी रुद्रास ने डीएलएस मेथड से 22 रन से जीत लिया।

विज्ञापन

शिवा सिंह ने मचाया तूफान 

काशी रुद्रास की ओर से शिवा सिंह ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों में 5 चौके-3 छक्के ठोक 213.04 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 49 रन कूटे। इस दौरान उन्होंने कई गगनचुंबी छक्के जमाए। रुद्रास के कप्तान करण शर्मा ने 15 गेंदों में 21 रन जड़े। उनके साथ इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर आए अल्मस शौकत ने 16 गेंदों में 12 रन का योगदान दिया। इस मुकाबले में काशी रुद्रास के गेंदबाज सुनील कुमार ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए। करण चौधरी और प्रिंस यादव को एक-एक विकेट मिला। गोरखपुर लायंस के गेंदबाज इस मुकाबले में खास गेंदबाजी नहीं कर सके। यश दयाल ने 2 ओवर में 20, अंकित राजपूत ने 2 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट निकाला। शिवम शर्मा ने एक ओवर में 18, सौरभ कुमार ने 2 ओवर में 10 और अब्दुल रहमान ने 2 ओवर में 14 रन लुटाए।

विज्ञापन

आर्यन जुयाल ने दूसरी बार किया कमाल 

आपको बता दें कि 22 साल के आर्यन जुयाल एक के बाद एक मैचों में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने नोएडा सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार शतक ठोका था। जुयाल ने 54 गेंदों में 10 चौके-5 छक्के ठोक 192.59 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 104 रन ठोके। जुयाल का ये लगातार दूसरा 50 प्लस स्कोर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ