UP T20 League 2024: मुंबई इंडियंस ने जिसे नहीं दिया भाव, उसने सेंचुरी ठोक मचाया तूफान, 192.59 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

UP T20 League 2024 Aryan Juyal: आर्यन जुयाल ने यूपी टी-20 लीग में धांसू प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया है। 22 साल के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से महफिल लूटी।

Aryan Juyal UP T20

Aryan Juyal

UP T20 League 2024 Aryan Juyal: यूपी टी-20 लीग में कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इस लीग का दूसरा मुकाबला सोमवार को इकाना स्टेडियम में खेला गया। गोरखपुर लायंस और नोएडा सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में लायंस के 22 साल के खिलाड़ी आर्यन जुयाल ने तूफानी पारी खेल फैंस को दंग कर दिया। आर्यन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा दिखाया और शानदार सेंचुरी ठोक डाली। उन्होंने 54 गेंदों में 10 चौके-5 छक्के ठोक 192.59 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 104 रन कूटे।

विज्ञापन

खूब ठोके गगनचुंबी छक्के 

तीसरे नंबर पर इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर आए आर्यन ने अपनी तूफानी पारी में एक से एक गगनचुंबी छक्के ठोके। उनके साथ ही कप्तान ध्रुव जुरेल ने 46 गेंदों में 3 चौके-5 छक्के ठोक 70 रन की शानदार पारी खेली। अक्षदीप नाथ ने 11 गेंदों में नाबाद 22 और अभिषेक गोस्वामी ने 13 रन बनाए। गोरखपुर लायंस ने 20 ओवर में 218 रन बोर्ड पर लगाए। जिसके जवाब में नोएडा सुपर किंग्स की टीम 17 ओवर में 127 रन पर ढेर हो गई। इस तरह गोरखपुर लायंस ने ये मुकाबला 91 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

कौन हैं आर्यन जुयाल? 

बता दें कि जुयाल आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें टीम के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। सिर्फ एक सीजन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया। वह भारत के लिए अंडर-19 टीम में भी खेल चुके हैं। मुरादाबाद के रहने वाले आर्यन जुयाल विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अब तक 19 फर्स्ट क्लास मैचों में 39.84 के औसत से 996 रन जड़े हैं। जिसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। जबकि लिस्ट ए के 34 मैचों में 45.46 के औसत से 1273 रन बनाए। वहीं 15 टी-20 मैचों में उनके नाम 385 रन दर्ज हैं। ये उनके टी-20 करियर का पहला शतक भी है।

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी में आएंगे नजर 

आर्यन जुयाल जल्द ही 5 सितंबर से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में नजर आएंगे। उन्हें टीम-सी में रखा गया है। जिसकी कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करेंगे। इस टीम में साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे और संदीप वॉरियर जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ