---विज्ञापन---

खेल

T20 World Cup इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है और ऐसे में विकेट हासिल करना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन टॉप-5 में एक भी भारतीय गेंदबाज का नाम नहीं है.

Author Edited By : Sanjeet
Updated: Feb 3, 2026 15:26
T20 World Cup
T20 World Cup

Top-5 Most Wickets in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. 7 फरवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी और बल्लेबाजों-गेंदबाजों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डालें, तो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन टॉप-5 में एक भी भारतीय गेंदबाज का नाम नहीं है.

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)

---विज्ञापन---

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के नाम दर्ज है. शाकिब ने 2007 से 2024 के बीच 43 मैचों में 6.86 के इकॉनोमी रेट से 50 विकेट झटके, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट पर 9 रन का रहा. वह टी20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाले पहले और इकलौते गेंदबाज हैं.

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शाहिद अफरीदी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. अफरीदी ने 2007 से 2016 के बीच 34 मैचों में 6.71 की शानदार इकॉनोमी से 39 विकेट चटकाए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 4 विकेट रहा.

लसित मलिंगा (श्रीलंका)

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसित मलिंगा ने 2007 से 2014 के बीच 31 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले और 38 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने एक फाइफर भी लिया. उनका बेस्ट रहा 31 रन देकर 5 विकेट.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: ‘स्कॉटलैंड के प्लेयर पर रखनी होगी नजर’ कहीं बिगाड़ ने दे दूसरी टीमों का गेम!

वनिंदु हसरंगा (श्रीलंका)

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रीलंका के ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा हैं. हसरंगा ने 2021 से 2024 के बीच सिर्फ 19 मैचों में 37 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 रन देकर 3 विकेट रहा.

राशिद खान (अफगानिस्तान)

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने 2016 से 2024 के बीच 23 मैचों में 37 विकेट लिए. वर्ल्ड कप में उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा 9 रन देकर 4 विकेट. इस बार राशिद की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में उतरेगी.

ये भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान क्रिकेट का लेवल इतना गिर गया…’ T20 World Cup में बायकॉट की धमकी देने पर भारतीय दिग्गज ने दिखाया आईना

    First published on: Feb 03, 2026 03:26 PM

    संबंधित खबरें

    Leave a Reply

    You must be logged in to post a comment.