T20 World Cup 2026: 'स्कॉटलैंड के प्लेयर पर रखनी होगी नजर' कहीं बिगाड़ ने दे दूसरी टीमों का गेम!

Scotland Player To Watch Out For In T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की सरप्राइज एंट्री हुई है, इसके बावजूद इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि टीम के पास ऐसा एक प्लेयर है जो किसी भी टीम के खिलाफ उटलफेर कर सकता है.

Scotland Cricket Team

Ravichandran Ashwin On Brandon McMullen: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने स्कॉटलैंड के ऑलराउंडर ब्रैंडन मैकमुलन को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नजर रखने वाले खिलाड़ी के रूप में नामित किया. ये ग्लोबल टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा. एशियन कंट्री बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से अपने नाम वापस लेने के बाद स्कॉटलैंड ने उनकी जगह ली. अश्विन ने माना कि स्कॉटलैंड एक अच्छी टी20 टीम है, हालांकि उनके गेंदबाजी में कुछ लिमिटेशंस हैं. उन्होंने कुछ ऐसे खिलाड़ियों का नाम सामने लाया है जिनमें अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है.

विज्ञापन

स्कॉटलैंड की तारीफ

रविचंद्रन अश्विन ने ‘ऐश की बात’ में कहा, ‘मुझे लगता है कि स्कॉटलैंड एक अच्छी टी20 टीम है. उनके पास गेंदबाजी में कुछ क्षमता है, लेकिन उनकी गेंदबाजी थोड़ी सीमित है, इतनी विकेट लेने वाली टीम नहीं है. लेकिन उनके पास क्लासी बल्लेबाज हैं, रिच बैरिंगटन वहां हैं, एक अनुभवी खिलाड़ी जो कप्तान हैं. मैथ्यू क्रॉस सचमुच में उनके लिए टोन सेट कर सकते हैं. माइकल जोंस एक क्लासी खिलाड़ी हैं जो बहुत मजबूत खेल खेलते है. उनसे निश्चित रूप से हाईएस्ट लेवल के स्ट्रोक की उम्मीद की जा सकती है.’

विज्ञापन

‘ब्रैंडन मैकमुलेन पर रखनी होगी नजर’

रविचंद्रन अश्विन ने फिर ऑल-राउंडर ब्रैंडन मैकमुलेन का नाम लिया, टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर ने कहा कि उन्होंने उन्हें देखा है और उन्हें एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में माना जिसे फोकस में रखा जाना चाहिए. मैकमुलेन ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34 गेंदों में 60 रन की जोरदार पारी खेली थी.

विज्ञापन

एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ी

अश्विन ने कहा, ‘फिर आपके पास है ब्रैंडन मैकमुलेन. ब्रैंडन मैकमुलेन ने पिछली वर्ल्ड कप में खेला और ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड गेम में उन्होंने शानदार 50 रन बनाए. और उसके बाद से, वो अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. मैं उन पर ध्यान रख रहा हूं. वो मेरे लिए एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें ध्यान में रखना चाहिए.’

विज्ञापन

मैकमुलेन के आंकड़े

ब्रैंडन मैकमुलेन ने स्कॉटलैंड की तरफ से 23 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.45 की एवरेज और 145.93 स्ट्राइक रेट के साथ 629 रन अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनके खाते में 7 अर्धशतक दर्ज हुए हैं. अगर किसी मैच में मैकमुलेन का जादू चला तो वो बेहतरीन टीमों का भी गेम बिगाड़ सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ