IND vs PAK: T20 World Cup में पाकिस्तान से कितनी आगे है टीम इंडिया, जानिए हेड टू हेड मुकाबलों का रिकॉर्ड

India vs Pakistan In T20 World Cup: पाकिस्तान ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस ग्लोबल टूर्नामेंट में हेड टू हेड मुकाबले मे कौन सी टीम आगे है?

IND vs PAK T20 World Cup

IND vs PAK T20 World Cup

IND vs PAK Head To Head In ICC T20 World Cup: जब हम क्रिकेट की बात करते हैं, तो भारत बनाम पाकिस्तान को जेंटलमैन गेम की ग्रेटेस्ट राइवलरी माना जाता है. दोनों देशों के बीच टक्कर का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. चूंकि पिछले कई सालों से इंडो-पाक बाइलेट्रल सीरीज नहीं खेली जा रही है, ऐसे में ये टीमें अब सिर्फ एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट्स में आमने सामने होती हैं.

विज्ञापन

राइवलरी का रिकॉर्ड

टी-20 क्रिकेट शुरू होने के बाद से ही ये दोनों टीमें कई बार एक-दूसरे के सामने आई हैं. उनका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड सिर्फ जीत और हार को ही नहीं, बल्कि उस राइवलरी के बदलते नेचर को भी दिखाता है जो उन्होंने शेयर की है. आइए जानते हैं कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है.

विज्ञापन

2007 से 2024 तक T20 WC में IND vs PAK

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में ग्लोबल स्टेज पर अपने आर्क राइवल पर साफ तौर पर दबदबा बनाया है. 9 एडिशन में 8 मैचों में आमने-सामने होने के बाद, भारत 7 जीत के साथ काफी आगे रहा है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ एक बार कामयाह हुआ है जब उन्होंने 2021 एडिशन में दुबई में ‘मेन इन ब्लू’ को 10 विकेट से हराया था. 2007 में तो इनके बीच का मैच टाई हो गया था, जिसे भारत ने ‘बोल्ड आउट’ के जरिए जीत लिया था.


टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक हेड टूट हेड

एडिशन नतीजावेन्यू
2007भारत ने बाउल-आउट में जीत दर्ज कीडरबन
2007 – फाइनलभारत 5 रन से जीताजोहांसबर्ग
2012भारत 8 विकेट से जीताकोलंबो
2014भारत 7 विकेट से जीतामीरपुर
2016भारत 6 विकेट से जीताईडन गार्डन्स
2021पाकिस्तान 10 विकेट से जीतादुबई
2022भारत 4 विकेट से जीतामेलबर्न
2024भारत 6 रन से जीतान्यूयॉर्क


विज्ञापन

ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान की कुल 16 बार टक्कर हुई है, इसमें भी टीम इंडिया अपने आर्क राइवल से 12-3 से आगे हैं, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था. दोनों के मैच इसलिए कम हैं, क्योंकि इंडो-पाक बाइलेट्रल सीरीज काफी सालों से नहीं हुई हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ