खत्म हुआ इंतजार! अब भारत में दोबारा दौड़ेगी F1 की कार? खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दे दिए बड़े संकेत

F1 to Return in India: सालों से भारत में Formula 1 का आयोजन नहीं हुआ था. अब ऐसा लग रहा है कि दोबारा ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में Formula 1 की कार दौड़ती हुई नजर आएंगी. फैंस का इंतजार आखिर खत्म होते हुए नजर आ रहा है. लग रहा है कि खेल मंत्री ने अब इस स्पोर्ट को वापस लाने का प्लान बना लिया है.

F1 to Return in India

F1 की होगी वापसी? (Image Credit - X)

F1 to Return in India: लगभग एक दशक के बाद Formula 1 की ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में वापसी होने के संकेत मिले हैं. 2013 में जब सेबेस्टियन वेटेल ने अपना तीसरा इंडियन ग्रैंड प्रिक्स जीता था, तो फिर सभी को लगा था कि ये F1 के छोटे से सफर का अंत होगा. इसके बाद से रेसिंग ट्रेक पर ज्यादातर खाली रहे हैं. हालांकि, अब F1 फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. संकेत मिल रहे हैं कि दोबारा ट्रेक पर F1 की गाड़ियां दौड़ते हुए नजर आएंगी.

विज्ञापन

F1 की होगी भारत में वापसी?

नई दिल्ली में हुई कुछ हलचल ने फॉर्मूला 1 के भारत में वापस आने के संकेत दे दिए हैं. खेल मंत्री मनसुख मांडविया न सिर्फ खेल को आगे बढ़ाने के लिए अपने विचार नहीं रख रहे हैं, बल्कि उनपर काम भी कर रहे हैं. पिछले हफ्ते मांडविया बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट गए थे, जहां उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं पर नजर डाली और यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंटल अथॉरिटी से बात की. साफ नजर आ रहा था कि वो फॉर्मूला 1 को दोबारा वापस लाने की कोशिश में हैं और वो ये काम जल्द से जल्द करना चाहते हैं.

विज्ञापन

नई मैनेजमेंट की हो सकती है एंट्री

F1 को भारत में वापस लाने के लिए अच्छे ट्रेक की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये पहले से ही भारत के पास है. बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट अभी भी ग्रेड 1 की व्यवस्था प्रदान करता है. सबसे बड़ा सवाल व्यवस्था जमाने और टूर्नामेंट को अच्छे से आयोजित करने का है. जेपी ग्रुप 2024 में बंद हो गई और YEIDA को ये ट्रैक संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई.

विज्ञापन

मांडविया ने विचार सामने रखा है कि अगले दो-तीन साल के लिए इस ट्रैक को स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी को सौंप दिया जाएगा. सोचने का तरीका साफ तौर यही है कि फार्मूला 1 की भारत में किसी न किसी तरह से वापसी कराई जा सके. F1 ने भारत को फैंस की कमी के कारण नहीं छोड़ा, बल्कि टैक्स के कारण ये खेल संभव ही हो पाया. अब इसकी वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ