PCB खुद ही कर रहा पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद! पड़ोसी मुल्क की हरकत पर भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच में बायकॉट करने का फैसला किया है. दुनियाभर में पाकिस्तान के इस फैसले को देख हैरानी नजर आ रही है. आईसीसी की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है. भारत के पूर्व कप्तान ने पाक के इस फैसले को पूरी तरह से खराब करार दिया है और इसे उनके खिलाफ ही बताया है.

IND vs PAK

IND vs PAK

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने 15 फरवरी को होने जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले में खेलने से इनकार कर दिया है. पाकिस्तान सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि पाक टीम टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करेगी. बांग्लादेश के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान की तरफ से फैसला लिया गया है. पाकिस्तान के इस फैसले पर अब भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने अपनी बेबाक राय सामने रखी है. उनके मुताबिक पाकिस्तान का ये फैसला उनके देश में क्रिकेट को पूरी तरह से खत्म करने की तरफ कदम है. 

विज्ञापन

कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

पाकिस्तान के इस फैसले को लेकर कपिल देव ने साफ किया है कि उनके देश को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. एनडीटीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा, “अगर ये फैसला खिलाड़ियों ने नहीं लिया है, वो बाहर आकर कह सकते हैं. अगर बोर्ड की तरफ से ये कहा जाता है तो इससे देश की इज्जत पर सवाल खड़ा होता है. ये पाकिस्तान के लिए किसी तरह से अच्छा नहीं होगा. आप एक जेनरेशन को खत्म कर रहे हैं. पाकिस्तान ने बीते कुछ सालों में कमाल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निकाला है. लेकिन अगर आप इन खिलाड़ियों को विश्व कप में नहीं खेलने देंगे तो ये आपके खिलाड़ियों के लिए ही सही नहीं होगा.”

विज्ञापन

आईसीसी उठा सकती है बड़ा कदम

आईसीसी की तरफ से भी पाकिस्तान के इस फैसले पर चिंता जाहिर की गई है. हालांकि, पीसीबी की तरफ से आधिकारिक तौर पर आईसीसी को इस बात की जानकारी नहीं दी है. कपिल देव ने इसको लेकर कहा, “दर्शक काफी निराश हो जाएंगे अगर ये मुकाबला नहीं होता है तो. इससे पाकिस्तान को ही नुकसान होगा. लंबे समय में ये उनके लिए काफी घातक होगा और बाकी लोग इससे आगे बढ़ जाएंगे.” पाकिस्तान बाकी टूर्नामेंट तो भारत के खिलाफ मुकाबले खेल रहा है लेकिन टी20 विश्व कप में उनका ये फैसला सवालों के घेरे में बना हुआ है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ