IND vs ENG: हेडिंग्ले में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन और बनाने हैं। वहीं, सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने के लिए भारतीय टीम को 10 विकेट की दरकार है। हेडिंग्ले में अब तक पिच पूरी तरह से बल्लेबाजी के लिए शानदार नजर आई है। हालांकि, तेज हवा और ओवरकास्ट कंडिशंस में जरूर गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। टेस्ट के लास्ट दिन का खेल शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
भारतीय टीम के लिए खुशखबरी
भारतीय टीम के लिए हेडिंग्ले से अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, रेवस्पोर्ट्स की खबर के अनुसार मैदान के ऊपर पूरी तरह से काले बादल छाए हुए हैं। काले बादल के साथ तेज हवा भी चल रही है, जिसका फायदा टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों को मिलेगा। अब अगर इन परिस्थितियों को इंडियन फास्ट बॉलर्स भुनाने में सफल रहे, तो सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल सकती है। टीम की जीत का दारोमदार जसप्रीत बुमराह के कंधों पर सबसे ज्यादा होगा। बुमराह ने पहली पारी में 4 कैच छूटने के बावजूद पंजा खोला था। ऐसे में दूसरी इनिंग में भी टीम बुमराह से एक और धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
इंग्लैंड को दोहराना होगा 77 साल पुराना इतिहास
इंग्लैंड को अगर हेडिंग्ले में जीत का स्वाद चखना है, तो इंग्लिश टीम को 77 साल पुराना इतिहास दोहराना होगा। हेडिंग्ले में आखिरी और सिर्फ एक बार 370 प्लस का टारगेट चेज हो सका है। 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 401 रनों का लक्ष्य चेज करते हुए जीत हासिल की थी। हालांकि, इंग्लैंड ने इसी मैदान पर बेन स्टोक्स की दमदार पारी के बूते साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 362 रनों का टारगेट चेज करके दिखाया था।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines