ENG vs USA: क्या इंग्लैंड के लिए बारिश फिर बनेगी विलेन? जानें कैसा रहेगा USA के खिलाफ मौसम

ENG vs USA: इंग्लैंड का अगला मुकाबला USA से होना है। इस मैच में इंग्लैंड की कोशिश जीत हासिल कर सेमीफाइनल की रेस में बने रहने की होगी। हालांकि इस मैच में भी बारिश एक बार फिर से विलेन बन सकती है।

Munawar Faruqui (59)

T20 World cup 2024: विश्व कप 2024 में सुपर 8 मैच इंग्लैंड का मुकाबला यूएसए से होना है। पहली बार टी 20 वर्ल्ड कप में खेल रही यूएसए की टीम ने अपने प्रदर्शन से अभी तक सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराया था। हालांकि, उनके लिए सुपर 8 अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम को साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। यूएसए का सामना अब इंग्लैंड से है। तो आइये जानते हैं कि इस मैच में बारिश विलेन बनेगी या नहीं।

विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए बेहद अहम है ये मैच

विज्ञापन

इंग्लैंड का अगला मुकाबला यूएसए से होना है। इंग्लैंड के लिए ये मैच बेहद अहम है क्योंकि अगर उन्हें सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो इस मुकाबले को उन्हें हर हाल में जीतना होगा। अगर इंग्लैंड की टीम इस मैच में हार जाती है तो उन्हें वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे।


जानें कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

बारिश की वजह से इस बार टी 20 वर्ल्ड कप के कई मैच रद्द हुए हैं। बारिश की वजह से मैच रद्द होने से इंग्लैंड की टीम ग्रुप स्टेज में बाहर होने की कगार पर थी। ऐसे में वो नहीं चाहेगी कि USA के खिलाफ भी बारिश की वजह से रद्द हो। हालांकि इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बारबाडोस में मैच के दौरान बारिश हो सकती है।

बारिश होने पर क्या बनेंगे समीकरण

विज्ञापन

अगर इंग्लैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा। इसके साथ ही इंग्लैंड के तीन अंक हो जाएंगे। इसके बाद इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच पर निर्भर करना होगा। उन्हें उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीका  वेस्टइंडीज को हरा दे। अगर वेस्टइंडीज साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। इसके अलावा अगर बारिश की वजह से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच रद्द हो जाता है तो भी इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ