T20 World Cup 2024: क्या अमेरिका में खुश नहीं है टीम इंडिया?

T20 World Cup 2024 Team India: कहा जा रहा है कि भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क में मिल रही सुविधाओं पर चिंता जताई है। हालांकि आईसीसी ने इससे इनकार किया है।

Team India T20 World Cup

Team India T20 World Cup

T20 World Cup 2024 Team India: अमेरिका पहली बार टी-20 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। अमेरिका इससे अपने देश में क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहता है। उसने इसके लिए कई नए स्टेडियम बनाए हैं। न्यूयॉर्क का नासाउ स्टेडियम भी उन्हीं में से एक है। जहां भारतीय टीम के 4 मुकाबले खेले जाएंगे। इसी के साथ वहां 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच भी होगा। टीम इंडिया अभी न्यूयॉर्क में प्रैक्टिस में जुटी है। जहां वह खुश नहीं है। जी हां, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय टीम न्यूयॉर्क में मिल रही सुविधाओं से खुश नहीं है।

विज्ञापन

औसत सुविधाओं से खुश नहीं

क्रिकेटनेक्स्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कोच राहुल द्रविड़ कैंटियाग पार्क में टीम को दी गई औसत सुविधाओं से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया के कई खिलाड़ी बुधवार दोपहर को नेट सेशन के लिए आए। उन्होंने अस्थायी वेन्यू पर उपलब्ध 6 ड्रॉप-इन पिचों में से तीन को यूज किया। एक सूत्र की मानें तो “पिच और अन्य सुविधाएं अस्थायी हैं। सब कुछ औसत दर्जे का नजर आ रहा है। टीम ने इसे लेकर अपनी चिंताएं भी जताई हैं।”

विज्ञापन

ICC ने किया इनकार

हालांकि जब क्रिकेटनेक्स्ट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से संपर्क किया तो बताया गया कि किसी भी टीम ने अभ्यास सुविधाओं के बारे में कोई शिकायत नहीं की है। टीम इंडिया कैंटिग पार्क की सुविधाओं का इस्तेमाल 1 जून तक करेगी। इसके बाद ये एकमात्र प्रैक्टिस सेंटर होगा। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास की सुविधा नहीं रखी गई है। इसका इस्तेमाल केवल मैचों के लिए ही किया जाएगा। ICC ने कैंटिग पार्क को टीमों के लिए ऑफिशियल ट्रेनिंग फैसिलिटी के रूप में डवलप किया है। यह स्टेडियम से काफी दूर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मौसम ने बढ़ाई चिंता 

सुविधाओं के साथ ही मौसम ने भी टीमों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूयॉर्क के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। डलास में आए तूफान से स्टेडियम की स्क्रीन भी टूट गई थी। भारत-पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में होने वाले मैच को लेकर भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ