T20 WC 2024: 'बाबर आजम को अब कप्तानी छोड़ देनी चाहिए' PAK के ही पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद अब एक बार फिर से पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम पर काफी सवाल उठने लगे हैं। पूर्व क्रिकेटर बाबर को कप्तानी छोड़ने की सलाह दे रहे हैं।

t20 world cup 2024 Babar Azam Captaincy

t20 world cup 2024 Babar Azam Captaincy

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत विश्व कप में एक बार फिर से खराब होती दिखाई दे रही है। अभी तक टूर्नामेंट में टीम ने दो मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में बाबर की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद अब टीम के कप्तान बाबर आजम पर काफी सवाल उठने लगे हैं। खुद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बाबर आजम को कप्तानी छोड़ने के लिए कह रहे हैं। कुछ पूर्व क्रिकेटर्स का मानना है कि बाबर को अगर अच्छा खेल दिखाना है तो उनको पाकिस्तान टीम की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए।

विज्ञापन

शोएब मलिक ने बाबर की कप्तानी पर उठाए सवाल

इस विश्व कप अभी तक बाबर आजम अभी बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। उनकी कप्तानी और बैटिंग स्ट्राइक रेट को लेकर भी काफी सवाल उठ रहे हैं। भारत से हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने लाइव चैनल पर कहा कि मैं काफी समय से कह रहा हूं कि बाबर को कप्तानी नहीं करनी चाहिए। आप के अच्छे और क्लास के बल्लेबाज हो और आपकी क्लास तभी बाहर निकलेगी जब आप पर कप्तानी जैसी जिम्मेदारी नहीं होगी। कप्तानी से दूर रहेंगे तो आप अच्छा खेलेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विश्व कप 2024 से पहले बनाया गया था कप्तान

बाबर आजम को दोबरा से पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, जिसके बाद बाबर ने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। बाबर के बाद टी20 टीम का कप्तान शाहीन अफरीदी को बनाया गया था।

विज्ञापन

उनकी कप्तानी में पाक टीम ने एक सीरीज खेली और उसमे पाक को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं टी20 विश्व कप से पहले एक बार फिर से बाबर आजम को टीम का कप्तान बनाया गया। हालांकि बाबर को दोबारा टीम का कप्तान बनाए जाने पर भी काफी बवाल हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ