---विज्ञापन---

खेल angle-right

SA vs BAN: क्या अंपायर के फैसले से हार गई बांग्लादेश? वसीम जाफर ने उठाए सवाल

Mahmudullah LBW Controversy: टी-20 विश्व कप के तहत साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश के बीच (SA vs BAN) खेले गए मुकाबले में महमूदुल्लाह को फील्ड अंपायर के द्वारा एलबीडब्ल्यू दिए जाने के बाद बवाल मच गया है। इस फैसले को थर्ड अंपायर ने पलट दिया, लेकिन बांग्लादेश को लेग बाई के 4 रन नहीं मिल सके।

---विज्ञापन---

Mahmudullah LBW Controversy: टी-20 वर्ल्ड कप में रोंगटे खड़े कर देने वाले मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में रोमांच का नजारा देखने को मिला। सांसें रोक देने वाले इस मैच का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला। बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी, लेकिन वह 1 रन ही बना सकी और 4 रन से मुकाबला हार गई। बांग्लादेश इससे पहले जीत के बेहद करीब थी। उसने साउथ अफ्रीका के दिए 114 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए मिडल ओवर्स में अच्छी साझेदारी की, लेकिन आखिरकार उसे हार का सामना करना पड़ा। करीबी मुकाबले में बांग्लादेश की इस हार के बाद अंपायर्स के कुछ फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर ने इस हार के बाद सवाल उठाए हैं।

वसीम जाफर ने उठाए सवाल

वसीम जाफर ने एक्स पर लिखा- अंपायर ने महमूदुल्लाह को गलत तरीके से एलबीडब्ल्यू आउट करार दे दिया। फिर गेंद लेग बाई से 4 रन के लिए गई। इसके बाद डीआरएस में फैसला पलटा गया, लेकिन बांग्लादेश को 4 रन नहीं मिले क्योंकि बल्लेबाज को एक बार आउट देने के बाद गेंद डेड हो गई। ऐसा भले ही गलत तरीके से हुआ। फिर दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 4 रनों से ही जीत लिया। बांग्लादेश के प्रशंसकों के लिए मुझे दुख महसूस हो रहा है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, ये पूरा वाकया 17वें ओवर में हुआ। बांग्लादेश काफी अच्छी स्थिति में थी। उसके दो बल्लेबाज महमूदुल्लाह और तौहीद हृदोय सेट हो चुके थे। बांग्लादेश के पास इस समय 6 विकेट बाकी थी। उसे 23 गेंदों में 26 रनों की जरूरत थी। ओटनील बार्टमैन ने इस ओवर की दूसरी गेंद डाली तो महमूदुल्लाह बीट हुए। ये गेंद उनके पैर पर जाकर 4 रन के लिए चली गई, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया। इसके बाद रिव्यू लिया गया तो गेंद स्टंप पर लगती दिखाई नहीं दे रही थी। आखिरकार अंपायर को अपना फैसला पलटना पड़ा, लेकिन बांग्लादेश को क्रिकेट के नियम के कारण 4 रन नहीं मिल सके। बांग्लादेश को इसका नुकसान हुआ और वह 4 रन से मुकाबला हार गई।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: मैथ्यू वेड पर ICC का एक्शन, अंपायर से उलझने की मिली सजा 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया की Playing XI में हो सकते हैं बदलाव, 2 खिलाड़ियों का पत्ता कटना लगभग तय 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: भारत की जीत के साथ हार की दुआ! एक झटके में खत्म हो जाएगा पाकिस्तान का सफर 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: क्या सिराज ने जानबूझकर मारी थी रिजवान को गेंद? Viral हो रहा वीडियो

ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: बुमराह…हार्दिक नहीं बल्कि टीम इंडिया के लिए ये खिलाड़ी साबित हुआ ‘X फैक्टर’

First published on: Jun 11, 2024 12:40 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola