'यह पल सिर्फ तुम्हारा है...', अपने फेयरवेल पर द्रविड़ ने कहा कुछ ऐसा, भर आईं सभी खिलाड़ियों की आंखें

Rahul Dravid’s Farewell Speech: टी-20 विश्व कप के फाइनल मैच के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी खत्म हो गया है। अपने आखिरी दिन राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों के सामने एक इमोशनल स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को धन्यवाद भी दिया।

Munawar Faruqui - 2024-07-02T181141.989

Rahul Dravid’s Farewell Speech: बारबाडोस में टीम इंडिया का 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार खत्म हुआ था। टीम इंडिया ने फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी-20 विश्व कप अपने नाम किया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को एक प्रेरणादायक स्पीच दी है। उन्होंने कहा कि आप अपने रिकार्ड्स को भूल सकते हैं लेकिन आप को ये समय हमेशा याद रहेगा।

विज्ञापन

‘मेरे पास कहने को कुछ नहीं है’

विज्ञापन

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर राहुल द्रविड़ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो कह रहे हैं, ‘मेरे पास अब कुछ कहने को नहीं है लेकिन मैं यही कहूंगा कि मुझे इस जीत का हिस्सा बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। ये समय आप को हमेशा याद रहेगा। ये आप के रन या विकेट को लेकर नहीं है । आप इस पल को नहीं भूलेंगे। राहुल द्रविड़ ने आगे कहा, ‘मैं आप पर इसे ज्यादा गर्व नहीं कर सकता हूं, लेकिन जिस तरह से आपने वापसी की है, जिस तरह से आप ने एक टीम के रूप में संघर्ष किया है। वो सराहनीय है।’

विज्ञापन

‘यह पल आप का है’

उन्होंने आगे कहा, ‘ये पल सिर्फ आप का है। आप हमेशा इस बात को याद रखें कि ये किसी इंसान के बारे में नहीं है बल्कि एक टीम के बारें में हैं। आप ने एक टीम के रूप में इसे देखा है। हमनें पिछले एक महीने में जो भी किया है वो एक टीम के रूप में किया है। यह सब हमारे बारें में हैं। यह किसी एक बारें में नहीं है।

विज्ञापन

जीत के साथ किया कार्यकाल का अंत

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो गया है। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया को दो बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया को 50 ओवर के वर्ल्ड कप और टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उन पर आईसीसी ट्रॉफी जीतने का काफी ज्यादा दबाव भी था। इस जीत के साथ उन्होंने 17 साल बाद टीम इंडिया को टी 20 का चैंपियन बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ