IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से इन 3 खिलाड़ियों की हुई 'छुट्टी', BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में तीसरा टेस्ट जारी है। इसी बीच टीम इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए तीन गेंदबाजों को बाहर कर दिया है।

Team India

Team India

Border-Gavaskar Trophy: बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच भारतीय टीम के 3 खिलाड़ियों को वापस भारत भेज दिया है। इन खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज यश दयाल, मुकेश कुमार और नवदीप सैनी का नाम शामिल है। ये खिलाड़ी रिजर्व के तौर पर स्क्वॉड में शामिल थे, लेकिन इन्हें अब रिलीज कर दिया गया है। इन 3 खिलाड़ियों को वापस भारत इसलिए भेजा गया है क्योंकि 21 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है और ये सभी अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे।

ये तीनों तेज गेंदबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत से ही भारतीय टीम के साथ हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट को लगा कि अब जब ब्रिस्बेन मैच के बाद केवल दो टेस्ट मैच ही बचे हैं, तो उनके लिए कुछ मैच खेलना आदर्श होगा। भारत अपने अगले मैच मेलबर्न और सिडनी में खेलेगा और फिर लंबे दौरे के बाद वापस स्वदेश लौटेगा।

लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में हैं मुकेश

बता दें कि मुकेश के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरा एक थकाने वाला दौरा साबित हुआ है, क्योंकि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले दो मैचों के लिए इंडिया ए टीम के साथ पहले ही यहां पहुंच गए थे। समझा जाता है कि वह बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं जो एक सप्ताह के अंदर शुरू हो रही है।

ऑस्ट्रेलिया छोड़ चुके हैं यश दयाल

गौरतलब है कि यश दयाल को शुरू में रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद के चोटिल होने के बाद उन्हें उनकी जगह टीम में शामिल किया था । ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मुताबिक यश पहले ही ऑस्ट्रेलिया छोड़ चुके हैं और आगामी टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश के लिए तैयारी कर रहे हैं। जहां तक ​​सैनी का सवाल है, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर केवल एक इंडिया ए मैच खेला है और तब से नेट ड्यूटी पर हैं। यह सीमर अब अपने घर जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ