T20 WC 2024: बिना खेले वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है पाकिस्तान टीम, सामने आया अनोखा समीकरण

T20 World Cup 2024 Pakistan vs Canada: पाकिस्तान की टीम को अगले मुकाबले में कनाडा से भिड़ना है। ये मैच न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। इस मैच से पहले मौसम के बारे में जानकारी सामने आई है।

Pakistan Team Super 8 T20 World Cup 2024

Pakistan Team

T20 World Cup 2024 Pakistan vs Canada: पाकिस्तान की टीम पर टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा गया है। टी-20 विश्व कप में उसे टीम इंडिया ने 6 रन से शिकस्त दी। पाकिस्तान की टीम अब पॉइंट्स टेबल में शून्य अंक और -0.150 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। ऐसे में उसके सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। अब बाबर आजम की टीम को कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ होने वाले अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। हालांकि पाकिस्तान की टीम बिना मैच खेले भी विश्व कप से बाहर हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे…

विज्ञापन

बारिश आने की संभावना 

दरअसल, पाकिस्तान की टीम का अगला मुकाबला कनाडा से न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में होगा। इस मैच के दौरान बारिश होने की उम्मीद है। न्यूयॉर्क में 11 जून के मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच बारिश की 15 से 25 प्रतिशत संभावना है। न्यूयॉर्क में ये मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। इस दौरान ह्यूमिडिटी 40-60% के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह के सेशन में होने वाले मैच के कारण ओस की भूमिका नहीं रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये हो सकता है समीकरण 

अब अगर ये मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाता है और रद्द करना पड़ता है तो पाकिस्तान-कनाडा को एक-एक पॉइंट बांट दिया जाएगा। इससे कनाडा को थोड़ा फायदा होगा क्योंकि वह कुल 3 अंक हासिल कर लेगी, लेकिन पाकिस्तान का सफर खत्म हो जाएगा क्योंकि पाकिस्तान की टीम फिर आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला जीतकर भी अधिकतम 3 अंक हासिल कर सकेगी। इस तरह उसका सफर ऑटोमेटिकली खत्म हो जाएगा क्योंकि यूएसए और भारत के पास अभी भी 4-4 अंक हैं।

विज्ञापन

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड? 

टी-20 में कनाडा और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी है। पाकिस्तान ने 2008 में किंग सिटी के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड पर खेले गए एकमात्र मैच में कनाडा को शिकस्त दी थी। शोएब मलिक की अगुवाई वाली टीम ने 137 रनों का बचाव किया था। पाकिस्तान ने कनाडा को 102 रनों पर ढेर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ