T20 WC 2024: भारत की जीत के साथ हार की दुआ! एक झटके में खत्म हो जाएगा पाकिस्तान का सफर

T20 World Cup 2024 Pakistan Team: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान की टीम का सफर बेहद मुश्किल हो गया है। हालांकि अब भी वह सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

Pakistan Team

Pakistan Team

T20 World Cup 2024 Pakistan Team: पाकिस्तान की टीम को टी-20 विश्व कप में एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। पहले यूएसए के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा तो दूसरी ओर भारतीय टीम से उसे शिकस्त मिली। लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान की टीम का सफर खत्म होता नजर आ रहा है। हालांकि सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। पिछले विश्व कप 2022 की तरह ही अगर उसके साथ कुछ करिश्मा हो गया तो पाकिस्तान की टीम फाइनल तक भी पहुंच सकती है। पाकिस्तान की हार के बाद फैंस दो हिस्सों में बंटे हैं। एक तरफ वे हैं- जो दोनों टीमों के बीच एक बार फिर मुकाबला होते हुए देखना चाहते हैं तो दूसरी ओर वे फैंस हैं, जो अब पाकिस्तान का सफर खत्म होते देखने की दुआ कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि भारत के एक मुकाबले के साथ ही पाकिस्तान का सफर कैसे खत्म हो सकता है।

विज्ञापन

ग्रुप-A में पॉइंट्स टेबल की क्या है स्थिति? 

भारत-पाकिस्तान की टीमें ग्रुप-A में हैं। इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल अपडेट कर दी गई है। इसके अनुसार, भारतीय टीम 2 मुकाबलों में जीत के बाद 4 पॉइंट्स और +1.455 के स्ट्राइक रेट के साथ टॉप पर है। जबकि यूएसए की टीम दोनों मैचों में जीत के बाद 4 पॉइंट और +0.626 के स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर कनाडा की टीम है, जिसे 2 में से 1 मैच में जीत मिल चुकी है। उसके पास 2 पॉइंट और -0.272 का नेट रन रेट है। चौथे स्थान पर पाकिस्तान की टीम 2 मुकाबलों में हार के बाद 0 अंक और -0.150 के नेट रन रेट के साथ काबिज है। पांचवें पर आयरलैंड की टीम 2 मुकाबलों में हार के बाद 0 अंक और -1.712 के नेट रन रेट के साथ काबिज है।

विज्ञापन

एक झटके में इस तरह बाहर हो जाएगी पाकिस्तान की टीम 

अब अगर टीम इंडिया को यूएसए के खिलाफ अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ता है तो पाकिस्तान की टीम एक झटके में वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है क्योंकि इससे यूएसए के पास 6 अंक हो जाएंगे। जबकि पाकिस्तान अब 2 मुकाबले जीतकर अधिकतम 4 अंक ही हासिल कर सकती है। इसके साथ ही टीम इंडिया कनाडा के खिलाफ मैच जीत जाती है तो वह भी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। हालांकि जिस लय में भारत है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वह यूएसए और कनाडा दोनों को हरा सकती है। टीम इंडिया को अब सुपर-8 में जाने के लिए सिर्फ एक मुकाबला जीतना है। अगर यूएसए की टीम अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से हार जाती है तो पाकिस्तान की टीम 4 पॉइंट्स और बेहतर रन रेट के साथ क्वालीफाई कर सकती है। हालांकि पाकिस्तान-यूएसए के बीच 4 अंक पर टाई होने से मामला फंस भी सकता है। पाकिस्तान को सुपर-8 में क्वालीफाई करने के लिए 4 अंक के साथ नेट रन रेट से चुनौती मिल सकती है। ऐसे में सुपर-8 का समीकरण बेहद दिलचस्प हो गया है। देखना होगा कि कौनसी टीमें क्वालीफाई करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ