IND vs PAK: '10 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं, उन्हें नहीं सिखा सकता'...', इन 3 बल्लेबाजों पर फूटा पूर्व दिग्गज का गुस्सा

T20 WC 2024 IND vs PAK: पाकिस्तान की टीम भारत से हार के बाद आलोचकों के निशाने पर है। कप्तान बाबर आजम समेत टीम के बल्लेबाजों को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Pakistan Team IND vs PAK

Pakistan Team IND vs PAK

T20 WC 2024 IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। कप्तान बाबर आजम को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप का लोएस्ट स्कोर डिफेंड न कर पाने की वजह से बाबर सेना आलोचकों के निशाने पर है। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने तो ये तक दावा किया है कि बाबर आजम और शाहीन अफरीदी आपस में बात नहीं करते। दिग्गज ने इस हार के लिए तीन बल्लेबाजों पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

बाबर-शाहीन बात नहीं करते

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने खुलासा करते हुए कहा कि पिछले महीने कप्तानी में बदलाव के बाद से बाबर-शाहीन आपस में बातचीत नहीं करते। वे एक-दूसरे से बात नहीं करना चाहते। अकरम ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में आप अपने देश के लिए खेलते हैं। यहां इन सब बातों की कोई जगह नहीं। इन खिलाड़ियों को घर बैठा दो।

विज्ञापन

naseem shah family

10 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं…

अकरम ने मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद और फखर जमां को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा- वे 10 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्हें कोई खेलना नहीं सिखा सकता। रिजवान ने बुमराह की पहली गेंद पर बेवजह स्लॉग खेला। इस तरह के खराब शॉट के चलते उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया।उन्होंने कहा- पाकिस्तान के खिलाड़ी अक्सर सोचते हैं कि अगर वे अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो कोचों को हटा दिया जाएगा। उनका कभी कुछ नहीं होगा। अब कोचों को रखकर पूरी टीम को बदलने का समय आ गया है।

विज्ञापन

रिजवान ने दिमाग नहीं लगाया

दूसरी ओर शोएब अख्तर इस बात से हैरान हुए कि पाकिस्तान की टीम आखिरकार दबाव में कैसे बिखर गई। अख्तर ने मिडल ऑर्डर की खराब बल्लेबाजी के लिए टीम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये बहुत निराशाजनक है। पाकिस्तान के पास हर गेंद पर एक रन बनाने का मौका था, लेकिन उनसे इतना सा भी काम नहीं हो सका। रिजवान 20 रन और बनाकर टीम को जीत दिला सकते थे। यह खराब बात है कि हमने अपना दिमाग नहीं लगाया। उनका इरादा, टीम के लिए वास्तव में दुखद है। पाकिस्तान को ये मैच जीतना चाहिए था। जब फखर मैदान पर थे, तब पाकिस्तान को हर गेंद पर एक रन बनाने की जरूरत थी। वह 47 गेंदों में 46 रन आसानी से बना सकते थे। उनके पास 7 विकेट बचे थे, लेकिन हम ऐसा नहीं हो सका। मैं इससे आहत हूं।

विज्ञापन

वकार यूनुस हैरान

पाकिस्तान के एक अन्य तेज गेंदबाज वकार यूनुस इस हार से हैरान रह गए। वकार यूनुस ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा- वे एक बेहतरीन टीम हैं, लेकिन आप प्लेट में परोसी गई जीत को भी हासिल नहीं कर सकते तो इससे ज्यादा दुख की बात क्या होगा। बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब था। वकार ने खेल के प्रति अवेयरनैस की कमी को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ