T20 WC 2024: IND vs PAK मैच पर खतरे की आशंका! न्यूयॉर्क में बढ़ाई गई सुरक्षा

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले से पहले बड़ी खबर सामने आई है। न्यूयॉर्क में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

IND vs PAK Match

IND vs PAK Match

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ज्यादातर देशों की टीमें अमेरिका पहुंच चुकी हैं। जहां एक ओर टीम इंडिया न्यूयॉर्क पहुंच चुकी है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर टी-20 सीरीज खेल रही है। पाकिस्तान की टीम भी जल्द ही अमेरिका पहुंचेगी। चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें 9 जून को भिड़ेंगी। इस महामुकाबले को लेकर दुनियाभर के फैंस इंतजार कर रहे हैं। अब इस मैच को लेकर खतरे की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। जिसके बाद न्यूयॉर्क में सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

गवर्नर ने लिया सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय

ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक, भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर खतरे की रिपोर्ट मिली है। इसके बाद न्यूयॉर्क के आइजनहावर पार्क स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस स्टेडियम को नासाउ क्रिकेट स्टेडियम के रूप में डवलप किया गया है।

विज्ञापन

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रशासन इन मैचों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करेगा। हम पिछले कुछ महीनों से लॉ इंफोर्समेंट एजेंसीज के साथ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

एडवांस सर्विलांस शामिल

गवर्नर की ओर से न्यूयॉर्क राज्य की पुलिस को सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। जिसमें एडवांस सर्विलांस जैसी प्रक्रिया शामिल है। हालांकि अभी तक खतरे का कोई पुष्ट सबूत नहीं मिला है, लेकिन कहा जा रहा है कि आईसीसी ने पूरे टूर्नामेंट की सुरक्षा बेहतर करने की बात कही है।

विज्ञापन

न्यूयॉर्क में भारतीय टीम के 4 मैच

टीम इंडिया न्यूयॉर्क में चार मैच खेलेगी। बांग्लादेश के खिलाफ 1 जून को वार्मअप मैच खेलने के बाद टीम 5 जून को पहला मैच कनाडा के खिलाफ, फिर 9 जून को पाकिस्तान, 12 जून को यूएसए के साथ मुकाबला करेगी। इसके बाद 15 जून को कनाडा के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा। फिलहाल टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रेस्ट पर हैं। वह अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ