T20 WC 2024: नामीबिया ने किया स्क्वाड का ऐलान, 33 गेंदों में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी जान निकोल को नहीं मिली जगह

T20 World cup 2024 Namibia Squad: नामीबिया के स्क्वाड में स्टार खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। स्क्वाड से जान निकोल लॉफ्टी-ईटन बाहर हैं।

T20 World cup 2024 Namibia Announced Squad

T20 World cup 2024 Namibia Announced Squad

T20 World cup 2024 Namibia Squad: नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी गेरहार्ड इरास्मस करेंगे। खास बात यह है कि 16 सदस्यीय टीम में जान निकोल लॉफ्टी-ईटन को जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन

निकोल ने फरवरी में नेपाल के खिलाफ सबसे तेज टी20 शतक का नया रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने महज 33 गेंदों में शतक ठोक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। ​रिपोर्ट्स के अनुसार, निकाल पर अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही है। जिसकी वजह से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन

बोर्ड ने साधी चुप्पी

निकोल को मार्च में घाना में नामीबिया की टीम में शामिल किया गया था। उसके बाद उन्हें अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए वापस भेज दिया गया। हालांकि उनके मामले पर नामीबिया क्रिकेट ने चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि पिछली बार नामीबिया ने वर्ल्ड कप में कई उलटफेर किए थे। नामीबिया की मजबूत टीम ने अपने पहले ही मैच में श्रीलंका को हरा दिया था। उन्हें टी20 विश्व कप अफ्रीका क्वालीफायर में अपराजित रहने के कारण इस संस्करण के लिए क्वालीफाई किया था। क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।

अंडर-19 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जगह

टीम में तेज गेंदबाज डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन और युवा तेज गेंदबाज जैक ब्रासेल को जगह मिली है। उन्होंने U19 क्रिकेट विश्व कप में भाग लिया था। उन्हें सीनियर टीम में प्रमोशन दिया गया है। नामीबिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी में है। नामीबिया की टीम 2 जून को बारबाडोस में पहले मैच में ओमान से खेलेगी। उसके बाद टीम के मैच स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ होंगे।

विज्ञापन

खास बात यह है कि आईसीसी की ओर से 15 खिलाड़ियों वाली टीम चुनने के लिए कहा जाता है, लेकिन नामीबिया ने 16 खिलाड़ियों वाली टीम चुनी है। नामीबिया की ओर से वेस्टइंडीज में होने वाले चार अभ्यास मैचों के लिए खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने की जरूरत बताई गई है।

विज्ञापन

2024 टी20 विश्व कप के लिए नामीबिया की टीम:

गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, माइकल वैन लिंगेन, डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, टैंगेनी लुंगामेनी, निको डेविन, जेजे स्मिट, जान फ्रिलिंक, जेपी कोट्ज, डेविड विसे, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मालन क्रूगर, पीडी ब्लिगनॉट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ