---विज्ञापन---

खेल angle-right

T20 World Cup 2024: श्रीलंका टीम का ऐलान, वानिंदु हसरंगा को सौंपी गई कमान

टी20 विश्व कप 2024 के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वानिंदु हसरंगा को टीम की कमान सौंपी गई है।

---विज्ञापन---

Sri Lanka squad for T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का 2 जून से आगाज होगा। टूर्नामेंट के लिए ज्यादातर क्रिकेट बोर्ड ने अपना स्क्वॉड घोषित कर दिया है। अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वानिंदु हसरंगा को टीम की कमान सौंपी गई है। साथ ही चरिथ असलंका को उपकप्तानी का जिम्मा दिया गया है। श्रीलंका टीम 14 मई 2024 को विश्व कप के लिए अमेरिका की उड़ान भरेगी।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए श्रीलंकाई टीम

वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरित असलांका (उप कप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्षणा, डुनिथ वेललेज, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।

---विज्ञापन---

रिजर्व खिलाड़ी- असिथा फर्नांडो, विजयकांत व्यासकांत, भानुका राजपक्षे, जेनिथ लियानाज।


श्रीलंका टीम ग्रुप D में शामिल

टी20 विश्व कप 2024 में 20 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। सभी टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ग्रुप D का हिस्सा है। इस ग्रुप में उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल क्रिकेट टीम भी शामिल है। श्रीलंकाई टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 3 जून से करेगी। इस दिन लंका टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

श्रीलंका टीम का शेड्यूल

3 जून, सोमवार- श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका
8 जून, शनिवार- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
12 जून, बुधवार- श्रीलंका बनाम नेपाल
17 जून, सोमवार- श्रीलंका बनाम नीदरलैंड

ये भी पढ़ें: IPL 2024: आखिरी 2 मैच में कप्तानी छोड़ सकते हैं केएल राहुल, रिटेन होने पर भी लटकी तलवार

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी स्टाइल से नाखुश हैं मुंबई इंडियंस के सीनियर प्लेयर: रिपोर्ट

First published on: May 09, 2024 07:50 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola