5 जून को भारत खेलेगा WC का पहला मैच, इस TV चैनल पर Free में देख सकेंगे Live

India vs Ireland Watch Live Here: भारतीय टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। क्या आप भी इस मैच को मुफ्त में देखना चाहते हैं, चलिए आपको बताते हैं आप अपने टीवी पर कहां फ्री में मैच का आनंद ले सकते हैं।

T20 World Cup 2024 India vs Ireland Watch Free Live Here

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024।

India vs Ireland Watch Live Here: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलने वाली है। यह मैच यूएसए के नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। टीम इंडिया की पूरी कोशिश होगी कि इस मैच को अपने नाम कर जीत के साथ विश्व कप का आगाज किया जाए। अगर आप इस मैच को अपने मोबाइल फोन पर फ्री में देखना चाहते हैं, तो हॉटस्टार पर देख सकते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप अपने टीवी पर भी फ्री में भारतीय टीम के सभी मैचों का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस टीवी चैनल पर देख सकते हैं मैच

भारत और आयरलैंड के बीच यह मुकाबला एकतरफा होने की उम्मीद है। भारतीय टीम के सामने आयरलैंड काफी हल्की टीम है, ऐसे में माना जा रहा है कि भारत को यह मैच जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी। वैसे भी टीम इंडिया ने वॉर्मअप मैच में बांग्लादेश को एकतरफा मैच में मात देकर दिखा दिया कि टीम इंडिया को क्यों विश्व कप जीतने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। बता दें कि अगर आप इस मैच के अलावा भारत के सभी मुकाबले अपने टेलीविजन पर मुफ्त में देखना चाहते हैं, तो आप दूरदर्शन चैनल पर देख सकते हैं। दूरदर्शन ने ऐलान कर दिया है कि टी20 विश्व कप में भारत के सभी मुकाबले यहां मुफ्त में दिखाए जाएंगे।

विज्ञापन

कब-कब होंगे टीम इंडिया के मुकाबले?

5 जून- भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
9 जून- भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
12 जून- भारत बनाम यूएसए, न्यूयॉर्क
15 जून- भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी ग्रुप

Group A- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए।
Group B- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान।
Group C- न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, युगांडा, पीएनजी।
Group D- साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, श्रीलंका, नेपाल।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ