AFG Vs UGA: टी20 में अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत, ये खिलाड़ी बने मैच विनर

T20 World Cup 2024 AFG Vs UGA: टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान ने युगांडा को हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। इस मैच को अफगानिस्तान ने 125 रनों से जीत लिया है।

T20 World Cup 2024 AFG Vs UGA Afghanistan won by 125 runs

T20 World Cup 2024 AFG Vs UGA Afghanistan won by 125 runs

T20 World Cup 2024 AFG Vs UGA: टी20 विश्व कप में आज 5वां मुकाबला अफगानिस्तान और युगांडा के बीच खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जीत के साथ अफगानिस्तान ने अपने विश्व कप अभियान की शुरूआत की है। अपने शानदार प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने संकेत दे दिए हैं कि इस बार फिर से वो बड़ी से बड़ी टीमों की टेंशन बढ़ाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

125 रन से की जीत दर्ज

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गुरबाज ने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में गुरबाज ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके अलावा इब्राहिम जादरान ने 70 रन बनाए। अपनी पारी में इब्राहिम ने 9 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए युगांडा की टीम 16 ओवर में महज 58 रनों पर ही ढेर हो गई थी और अफगानिस्तान ने 125 रनों से इस मैच को जीत लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये खिलाड़ी बने जीत के हीरों

अफगानिस्तान की जीत में फजलहक फारूकी से लेकर गुरबाज, राशिद खान और इब्राहिम जादरान जैसे खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है। अफगानिस्तान की तरफ से मैच में कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली है। अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए फजलहक फारूकी ने 4 ओवर में महज 9 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कप्तान राशिद खान ने 2, नवीन उल हक ने 2 और मुजीब ने एक विकेट हासिल किया। फजलहक फारूकी को शानदार प्रदर्शन करने के चलते प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

विज्ञापन

टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान की ये दूसरी सबसे बड़ी जीत है। तो वहीं विश्व कप में पहली सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को साल 2021 में 130 रनों से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ