T20 WC 2024: अफगानिस्तान या साउथ अफ्रीका...अगर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो किससे होगी भिड़ंत? जानें पूरा समीकरण

T20 World Cup 2024: Team India का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इस बड़े मुकाबले में बारिश आने की संभावना है। ऐसे में टीम इंडिया फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

T20 World Cup 2024 India

T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय टीम ने जहां ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया तो वहीं अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अफगानिस्तान का मुकाबला सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा। साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला 26 जून को त्रिनिदाद के समयानुसार रात 8.30 बजे और भारतीय समयानुसार 27 जून को सुबह 6 बजे से होगा।

विज्ञापन

भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल 27 जून को गुयाना में होगा। ये मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे और भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। खास बात यह है कि दोनों ही मैचों में बारिश पड़ने के आसार हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि अगर पहला और दूसरा सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो कौनसी टीमें फाइनल खेल सकती हैं।

विज्ञापन

फाइनल में पहुंच सकती है साउथ अफ्रीका 

साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल में बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो साउथ अफ्रीका फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी क्योंकि उसने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश किया है। वहीं अफगानिस्तान का सफर खत्म हो जाएगा। हालांकि पहले सेमीफाइनल के लिए उसी दिन 60 मिनट और रिजर्व डे पर 250 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया है।

विज्ञापन

टीम इंडिया करेगी फाइनल के लिए क्वालीफाई

दूसरी ओर भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल में भी बारिश का अंदेशा जताया जा रहा है। इस मैच के लिए 250 मिनट एक्स्ट्रा मिलेंगे, लेकिन रिजर्व डे नहीं है। ऐसे में यदि ये मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश करने की वजह से फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। इस तरह फैंस को फाइनल में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। अगर पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान जीतती है और इधर भारतीय टीम सेमीफाइनल जीत जाती है तो एक बार फिर भारत-अफगानिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने 20 जून को खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान पर 47 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ