Gulbadin Naib

Video: गुलबदीन नायब ने 'नौटंकी' पर तोड़ी चुप्पी, अश्विन के पोस्ट का दिया जवाब

Gulbadin Naib AFG vs BAN: अफगानिस्तान के खिलाड़ी गुलबदीन नायब अपनी चोट की ‘एक्टिंग’ की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Gulbadin Naib AFG vs BAN:अफगानिस्तान की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। मंगलवार को सुपर-8 के मुकाबले में बांग्लादेश को शिकस्त देकर अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि इस मैच के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि अफगानिस्तान के कोच के इशारे पर गुलबदीन नायब ने जानबूझकर चोट की एक्टिंग की। जिससे मैच में देरी हो जाए और बारिश होने पर अफगानिस्तान को फायदा मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलबदीन नायब अपने इस एक्ट पर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। गुलबदीन पर भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी मजे लेने की कोशिश की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि गुलबदीन नायब को रेड कार्ड देना चाहिए। अब गुलबदीन ने इस कथित नौटंकी पर चुप्पी तोड़ दी। गुलबदीन ने अश्विन के इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- कभी खुशी कभी गम में होता है हैमस्ट्रिंग…गुलबदीन ने इसके साथ ही हंसने वाली इमोजी शेयर की। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने एक्टिंग ही की थी। इसके जवाब में अश्विन ने भी थ्री इडियट्स फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए ऑल इज वैल लिखा।

पूरी जानकारी इस वीडियो में देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ