
Video: IND-ENG सेमीफाइनल में कौन कितना दमदार? सामने आई खिलाड़ियों की ताकत और कमजोरी
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
T20 World Cup 2024 India vs England Semi Final: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यहां भारतीय टीम की भिड़ंत दूसरे सेमीफाइनल मं इंग्लैंड से होगी। दूसरा सेमीफाइनल 27 जून को गुयाना में खेला जाएगा। भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाला ये मुकाबला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पिछले विश्व कप 2022 में इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में ही हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में टीम इंडिया के पास उसी तरह के बड़े मैच में बदला लेने का मौका होगा।
ये भी पढ़ें: Video: गुलबदीन नायब ने ‘नौटंकी’ पर तोड़ी चुप्पी, अश्विन के पोस्ट का दिया जवाब
भारतीय टीम अब तक अच्छी लय में है। उसने ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के सभी मुकाबले जीते। सिर्फ कनाडा के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। जबकि इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में भारतीय टीम अब तक सभी मैच जीतकर फाइनल के लिए दावेदारी पेश कर रही है। हालांकि इंग्लैंड की टीम को भी कम नहीं माना जा सकता। इस अहम मैच से पहले भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन की ताकत और कमजोरी सामने आई है। आइए आपको बताते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में कौन कितना दमदार है।
ये भी पढ़ें: ‘नौटंकी’ करना अफगानिस्तान को पड़ेगा भारी? स्टार खिलाड़ी पर गिर सकती है गाज, देखें ICC का नियम
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.