T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज के मैच समाप्त होने की ओर हैं। 19 जून से टूर्नामेंट के सुपर-8 के मैच खेले जाएंगे। सुपर-8 में 8 टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांट दिया जाएगा। जिसके बाद सभी टीमों को अपने ग्रुप में शामिल अन्य 3 टीमों से मैच खेलना होगा। इसके बाद दोनों ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली 2-2 टीमों को सेमीफाइनल में एंट्री मिल जाएगी। टूर्नामेंट में अब तक 6 टीमें सुपर-8 में पहुंच चुकी है। इनमें भारतीय टीम भी शामिल है। तय फॉर्मेट के अनुसार भारत को भी सुपर-8 में 3 मैच खेलने होंगे। ये मैच अफगानिस्तान, बांग्लादेश (संभावित) और ऑस्ट्रेलिया से खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- T20 wc 2024: सुपर-8 से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर भारतीय टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय करेगी या नहीं? तो इसका जवाब आंकड़ें देखकर समझा जा सकता है। भारत को सुपर-8 में जिन 3 टीमों से मैच खेलने हैं। उनमें भारतीय टीम का पलड़ा हर लिहाज से भारी है। भारत ने अफगानिस्तान और बांग्लादेश से टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया हर मैच जीता है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी भारत का पलड़ा मजबूत रहा है। ऐसे में टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान दिख रही है। आइए देखते हैं भारत का इन टीमों के खिलाफ कैसा प्रदर्शन रहा है।
ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप 2024 में खराब प्रदर्शन से टूटा बाबर आजम का ख्वाब, हाथ जा सकता है ये बड़ा मौका
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 : सुपर 8 में भारत का शेड्यूल हुआ फाइनल, जानें कब किस टीम से होगा मुकाबला
अफगानिस्तान
भारतीय टीम को सुपर-8 में पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान से खेलना है। ये मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 8 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 7 मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों ने जनवरी 2024 में 3 टी20 मैच खेले हैं। इनमें 2 मैचों में भारतीय टीम 6-6 विकेट से जीत दर्ज की है। जबकि अंतिम मैच में भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच ड्रा होकर सुपर ओवर तक पहुंचा। सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 16-16 रन बनाए और मैच फिर से ड्रा हो गया। इसके बाद फिर से सुपर ओवर खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने दर्ज की। वहीं, अगर टी20 वर्ल्ड कप की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक 3 मैच हुए हैं और सभी में भारत ने जीत दर्ज की है। मौजूदा वर्ल्ड कप में प्रदर्शन की बात की जाए तो अब तक दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अजेय रही हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सुपर-8 के दौरान बारिश आई तो कैसे निकलेगा नतीजा? जान लें ये नियम
ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में भारत की इन दो टीमों से होगी भिड़ंत, ये हो सकती है तीसरी टीम
बांग्लादेश
भारत का सुपर-8 में दूसरा मैच बांग्लादेश से हो सकता है। बांग्लादेश का ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच नेपाल से है, जिसमें वह मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। अगर बांग्लादेश अपना ये मैच जीत लेती है तो वह 22 जून को भारतीय टीम से सुपर-8 में मुकाबला करेगी। भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक टी20 में कुल 13 मैच खेले गए हैं। इनमें से 12 मैच में भारत को जीत मिली है। जबकि बांग्लादेश को महज 1 ही मैच में जीत हासिल हुई है। बांग्लादेश ने ये जीत 2019 में हासिल की थी। जबकि उसके बाद 3 मैच खेले गए और सभी में भारत ने जीत दर्ज की। वहीं, अगर टी20 वर्ल्ड कप की बात हो तो दोनों टीमों के बीच 4 मैच हुए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत ने अपने 4 में से 3 मैच जीते हैं और 1 मैच बारिश से रद्द हुए हैं। भारतीय टीम अजेय रहकर सुपर-8 में पहुंची है। जबकि बांग्लादेश की टीम ने 3 मैच में 2 में जीत हासिल की है और 1 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 : सुपर 8 में भारत का शेड्यूल हुआ फाइनल, जानें कब किस टीम से होगा मुकाबला
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सुपर-8 के दौरान बारिश आई तो कैसे निकलेगा नतीजा? जान लें ये नियम
ऑस्ट्रेलिया
भारतीय टीम सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। ये मैच 24 जून को खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 3 और ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच जीते हैं। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में 8 साल के बाद एक-दूसरे के सामने होंगी। इन दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच 2016 के वर्ल्ड कप में खेला था। इसमें भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 31 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें 19 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 11 मैच जीते हैं। अंतिम 5 मैचों में भारत ने 4 और ऑस्ट्रेलिया ने महज 1 मैच ही जीते हैं।
ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में भारत की इन दो टीमों से होगी भिड़ंत, ये हो सकती है तीसरी टीम
ये भी पढ़ें:- T20 wc 2024: सुपर-8 से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने रॉबिन उथप्पा को बनाया नया बल्लेबाजी कोच, मिचेल मैक्लेनाघन को भी सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
20 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
36 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
1 hr agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
2 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
3 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
11 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
12 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
12 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
12 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines