IND vs SA: बूम-बूम बुमराह...गोली की तरह निकली यॉर्कर किंग की गेंद, पोज मारते रह गए हेंड्रिक्स, देखें वीडियो

Jasprit Bumrah Bowled Reeza Hendricks: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी से महफिल लूटी।

Jasprit Bumrah Bowled Reeza Hendricks

Jasprit Bumrah Bowled Reeza Hendricks

विज्ञापन

Jasprit Bumrah Bowled Reeza Hendricks: टी-20 विश्व कप का बड़ा मंच हो और भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह स्टार न बनें, ऐसा कैसे हो सकता है। शनिवार को वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में बूम-बूम बुमराह ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को घुटनों पर ला दिया। ओपनिंग करने आए रीजा हेंड्रिक्स को बुमराह ने अपनी गोली की रफ्तार से निकली गेंद पर बोल्ड मारा। जिसे देख साउथ अफ्रीका के खेमे में खलबली मच गई।

विज्ञापन

बुमराह ने पहले ही ओवर में मारा बोल्ड 

ये नजारा बुमराह के पहले ही ओवर में देखने को मिला। दूसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए बुमराह की पहली दो गेंदों पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज बैकफुट पर नजर आए। डी कॉक के लेग बाइ का रन लेने के बाद हेंड्रिक्स स्ट्राइक पर आ गए। बुमराह ने जैसे ही तीसरी गेंद डाली तो ये बॉल टप्पा पड़कर इस गति से निकली कि हेंड्रिक्स बस पोज मारते ही रह गए। तूफानी बॉल उनकी गिल्लियां बिखरते हुए बाहर निकल गई। एक पल को तो खुद हेंड्रिक्स को भी अपने विकेट पर यकीन करना मुश्किल हो गया। आखिरकार उन्हें 5 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

टीम इंडिया ने खड़ा किया 176 रन का स्कोर

टीम इंडिया ने इससे पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7  विकेट खोकर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। ये टी-20 विश्व कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर रहा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली स्टार रहे। उन्होंने 59 गेंदों में 6 चाैके-2 छक्के ठोक 76 रन जड़े। वहीं अक्षर पटेल ने भी चौंकाने वाला प्रदर्शन किया। अक्षर ने 31 गेंदों में 47 रन ठोके। उन्होंने एक चौका और 4 छक्के जमाए। शिवम दुबे 16 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ