साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन? देखें आंकड़े

T20 World Cup 2024 के फाइनल मैच में आज भारत का सामना साउथ अफ्रीका से हो रहा है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर दूसरी बार टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने उतरेगी। दोनों टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं और दोनों ही खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। 

Team India

Team India

T20 World Cup 2024 में अब से कुछ ही घंटे के बाद फाइनल मैच खेला जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमें इस टूर्नामेंट के खिताब के लिए एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। इस बीच एक रिपोर्ट के जरिए हम आपको बता रहे हैं कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन टी20 क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने खेले सबसे ज्यादा मैच

भारतीय टीम की मौजूदा प्लेइंग-11 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच कप्तान रोहित शर्मा ने खेले हैं। रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 17 मैच में 129 की स्ट्राइक से कुल 420 रन बनाए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1 शतक और 2 अर्धशतक मारे हैं। रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक मारा है। वहीं, शिवम दुबे ने अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक भी मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव का सबसे अच्छा रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 मैच ही खेले हैं, लेकिन उन्होंने 177 की स्ट्राइक रेट से कुल 343 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1 शतक और 4 अर्धशतक मारे हैं। सूर्यकुमार के बाद सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट हार्दिक पांड्या का है। हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 11 मैच में 138 की स्ट्राइक से 167 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

गेंदबाजी में कुलदीप का जलवा 

गेंदबाजी में कुलदीप यादव का प्रदर्शन साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार रहा है। कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 1 बार 5 विकेट लिया है। 2 मैच में कुलदीप यादव ने 7.37 की इकॉनमी के साथ कुल 6 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह साउथ अफ्रीका के खिलाफ थोड़ा महंगे साबित हुए हैं उन्होंने 5 मैच में 10.75 की इकॉनमी के साथ कुल 5 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन

भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों का साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रदर्शन – 

खिलाड़ी मैच स्ट्राइक रेट  रन सर्वाधिक रन  शतक अर्धशतक विकेट  इकॉनमी
रोहित शर्मा  17  129  420  106  1  2 – –
विराट कोहली 13  134  318  72 नाबाद 0 2 – –
ऋषभ पंत 10 114 108 29 0 0 – –
शिवम दुबे नहीं खेले – – – – – – –
सूर्यकुमार यादव 6 177 343 100 1 4 – –
हार्दिक पांड्या 11 138 167 46 0 0 6 8.91
रवींद्र जडेजा 7 125 49 19 0 0 4 7
अक्षर पटेल 11 107 44 10 0 0 6 8.91
कुलदीप यादव 2 – – – – – 6 7.37
जसप्रीत बुमराह 2 – – – – – 1 8.87
अर्शदीप सिंह 5 – – – – – 5 10.75

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: जहां होगा फाइनल, वहां गेंदबाज या बल्लेबाज…कौन रहा हावी? 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ