IND vs AUS: सेंट लूसिया के पिच क्यूरेटर ने दिया बड़ा अपडेट, क्या रोहित शर्मा प्लेइंग XI में करेंगे बदलाव?

India vs Australia St Lucia Pitch: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंट लूसिया में सुपर-8 का मुकाबला होगा। अब सेंट लूसिया की पिच पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिससे रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने को मजबूर होना पड़ सकता है।

St Lucia Pitch

St Lucia Pitch

India vs Australia St Lucia Pitch: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 विश्व कप के सुपर-8 राउंड के तहत वेस्ट इंडीज के सेंट लूसिया में बड़ा मुकाबला खेला जाना है। इस मैच को लेकर ऑस्ट्रेलिया की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। उसे सेमीफाइनल का रास्ता तय करने के लिए हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा। वहीं टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला इसलिए जरूरी है क्योंकि इस मैच में जीत दर्ज कर वह सीधा सेमीफाइनल में एंट्री ले लेगी। इस बीच सेंट लूसिया की पिच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिससे टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मदद

सेंट लूसिया के पिच क्यूरेटर का मानना है कि इस पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। ऐसे में तीन स्पिनर्स को खिलाने का फैसला थोड़ा रिस्की हो सकता है। इस मैच में टॉस की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को थोड़ा फायदा हो सकता है। हार्ड और सूखी पिच पर 200 तक का स्कोर बनाया जा सकता है। काली मिट्टी पर बाउंस मिल सकता है, इससे तेज गेंदबाज को फायदा मिल सकता है। जबकि स्पिन गेंदबाजों को टर्न कराने में मुश्किल हो सकती है।

विज्ञापन

कप्तान रोहित शर्मा कर सकते हैं प्लेइंग इलेवन में बदलाव

पिच पर मिले अपडेट के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं। रोहित ने अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ मोहम्मद सिराज को बाहर बैठाया था। कप्तान ने स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दिया था। उनका ये फैसला सही साबित हुआ और कुलदीप ने कुल 5 विकेट चटकाकर अपने आपको साबित किया। ऐसे में पिच रिपोर्ट सामने आने के बाद रोहित प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने को मजबूर हो सकते हैं। एक बार फिर मोहम्मद सिराज की एंट्री हो सकती है। जबकि एक ऑलरांउडर को कम किया जा सकता है। माना जा रहा है कि पिछले कुछ समय से फ्लॉप चल रहे रवींद्र जडेजा को बाहर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ