IND vs AUS: सेंट लूसिया के मौसम पर आया बड़ा अपडेट, इंडिया-ऑस्ट्रेलिया किसकी बढ़ेगी टेंशन?

India vs Australia St Lucia Weather Update: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंट लूसिया में खेले जा रहे मुकाबले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। टी-20 विश्व कप के तहत सुपर-8 के इस बड़े मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना है।

India vs Australia st lucia weather

India vs Australia

India vs Australia St Lucia Weather Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सेंट लूसिया में टी-20 विश्व कप का बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। सुपर-8 के तहत खेले जाने वाले इस मैच का नतीजा सेमीफाइनल की राह तय कर देगा। अगर भारत को इस मैच में जीत मिलती है तो वह सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगा, लेकिन हारने पर थोड़ी मुश्किल हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया के जीतने पर उसकी सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रहेंगी, लेकिन हार के बाद उसका पेच फंस जाएगा। इस बीच सेंट लूसिया में मौसम को लेकर ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ गई है।

विज्ञापन

क्या है सेंट लूसिया का मौसम?

सेंट लूसिया में 4.1 ओवर के बाद बारिश शुरू हो गई। तब तक भारत ने 1 विकेट खोकर 43 रन बना लिए थे। हालांकि मैच दोबारा शुरू हो गया है, लेकिन बारिश की पूरी संभावना है। जैसे-जैसे समय बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे बारिश की संभावना भी बढ़ सकती है। इस मुकाबले पर बारिश का साया पड़ा तो ऑस्ट्रेलिया पर बाहर होने का खतरा मंडरा जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

इससे पहले भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने मौसम पर अपडेट देते हुए बताया कि फिलहाल मौसम अच्छा लग रहा है, लेकिन हल्की बारिश की उम्मीद है। इसलिए इंतजार करने और देखने की जरूरत है। उम्मीद है कि यह एक रोमांचक मैच होगा।

बारिश आने पर क्या होगा? 

आपको बता दें कि सुपर-8 के मुकाबलों में रिजर्व डे नहीं है। ऐसे में 5-5 ओवर या 10-10 ओवर का मैच कराया जा सकता है। अगर किसी टीम ने पहले बल्लेबाजी की और फिर बारिश आई तो डीएलएस मैथड से लक्ष्य कम किया जा सकता है। इसके बावजूद मैच पूरा कराने की स्थिति नहीं बनती है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा। अगर ये मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट बांटा जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

किसे होगा नुकसान? 

अगर ये मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो टीम इंडिया को फायदा होगा। ग्रुप-1 में भारतीय टीम के पास अभी 4 अंक और +2.425 का नेट रन रेट है। मैच रद्द होने पर भारतीय टीम के पास 5 अंक हो जाएंगे। इससे वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया को नुकसान होगा क्योंकि उसके पास ये मैच जीतकर 4 अंक हासिल करने का मौका है। मैच रद्द होने पर उसके पास 3 मैचों में 3 ही अंक रह जाएंगे। उसे फिर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मैच पर निर्भर रहना होगा। अगर ये मैच बांग्लादेश जीत जाती है तो ऑस्ट्रेलिया 3 अंकों के साथ क्वालीफाई कर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ