T20 World Cup 2024: डेविड वार्नर ने छोड़ा रोहित शर्मा को पीछे, इस लिस्ट में पहुंचे दूसरे स्थान पर

David Warner: बांग्लादेश के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शानदार फिफ्टी बनाई थी। इस पारी के दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

Munawar Faruqui (39)

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सुपर 8 राउंड में जीत के साथ शुरुआत की है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियमानुसार 28 रनों से जीत हासिल कर ली है। इस मुकाबले में डेविड वार्नर अपने रंग में दिखे। उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा से आगे निकले डेविड वार्नर

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में डेविड वार्नर ने 35 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके लगाए थे। इसी के साथ उनके टी 20 वर्ल्ड कप में उनके कुल 40 छक्के हो गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट अब रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा के नाम टी 20 वर्ल्ड कप में 39 छक्के दर्ज हैं।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगने वाले खिलाड़ी

विज्ञापन

63 छक्के – क्रिस गेल
40 छक्के – डेविड वॉर्नर
39 छक्के – रोहित शर्मा
36 छक्के – जोस बटलर
33 छक्के – युवराज सिंह
31 छक्के – शेन वॉटसन
30 छक्के – एबी डिविलियर्स

महिला जयवर्धने के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा

विज्ञापन

डेविड वार्नर ने टी 20 वर्ल्ड कप में 8वां 50+ स्कोर बनाया है। इसके साथ टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बल्लेबाजों की लिस्ट में उन्होंने श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 7 बार 50+ स्कोर बनाया था। इस लिस्ट में टॉप पर भारत के विराट कोहली हैं। उन्होंने 14 बार 50+ स्कोर बनाया है।

T20 World Cup में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर
14 बार – विराट कोहली
10 बार – रोहित शर्मा
9 बार – क्रिस गेल
8 बार – डेविड वॉर्नर
7 बार – महेला जयवर्धने
6 बार -तिलकरत्ने दिलशान

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ