IND Vs ZIM: भारत की प्लेइंग-11 में हो सकता है बड़ा बदलाव! इस मैच विनर खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री

IND Vs ZIM: T20 World Cup 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम जहां जश्न मना रही है। वहीं युवा सितारों से सजी टीम इंडिया के खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ ताश के पत्तों की तरह बिखर गए और टीम को हार का शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पहले टी20 मैच में टीम के 7 खिलाड़ी तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या दूसरे मैच में टीम की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव हो सकता है।

INDvsZIM

INDvsZIM

IND Vs ZIM: T20 World Cup 2024 की चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया का पहला टी20 मैच जिम्बाब्वे से हुआ, जिसमें टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। युवा सितारों से सजी टीम ने जिम्बाब्वे की अनुभवी टीम के आगे घुटने टेक दिए। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने तो शानदार प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद बुरा रहा। टीम के 7 बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा भी नहीं छू सके और छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए भी टीम 13 रन से मैच हार गई। इस मैच के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या आज शाम होने वाले दूसरे टी20 मैच में टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता है।

टीम में क्या होगा बदलाव

पहले टी20 मैच में मिली हार के बावजूद अगले ही मैच में टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव होना मुश्किल लग रहा है। हालांकि पिच की स्थिति को देखते हुए 1 और स्पिन गेंदबाज को मौका दिया जा सकता है। ऐसे में पिछले मैच में विफल रहने वाले खलील अहमद को इस मैच में आराम दिया जा सकता है। टीम में ऐसे स्पिन गेंदबाज को शामिल किया जा सकता है जो बल्लेबाजी में भी ठीक प्रदर्शन कर सके। खलील अहमद की जगह हर्षित राणा को मौका मिल सकता है।

पहले मैच में कैसा रहा खिलाड़ियों को प्रदर्शन :

शुभमन गिल

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी में अकेले ही मोर्चा संभाला। गिल ने 29 गेंद पर 31 रन बनाए और शीर्ष स्कोरर बने। हालांकि वह कुछ देर और खेलते तो मैच को भारत की झोली में डाल सकते थे लेकिन विपक्षी टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने उन्हें चकमा देते हुए बोल्ड कर दिया।

अभिषेक शर्मा

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आक्रामक बल्लेबाज माना जाता है। आईपीएल मे उन्होंने कई धमाकेदार पारी खेली थी। इन्हें युवराज सिंह ट्रेनिंग देते हैं। अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था और पहले ही मैच में वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए। अभिषेक ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 4 गेंद खेली और वह बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए।

ऋतुराज गायकवाड़

नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋतुराज गायकवाड़ ने 9 गेंद पर 7 रन बनाए। ऋतुराज भारत के लिए 20 टी20 मैच खेल चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी बेहतर रहा है लेकिन वह जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में फिसड्डी साबित हुए।

रियान पराग

रियान पराग ने भी भारत के लिए इस मैच में अपना डेब्यू किया था। ये भी 3 गेंद पर महज 2 रन ही बना सके।

रिंकू सिंह

भारत के 22 रन के स्कोर पर 3 विकेट गिर चुके थे। ऐसी मुश्किल परिस्थिति में बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह से काफी उम्मीद थी कि वह टीम को जीत की दहलीज तक लेकर जाएंगे। लेकिन रिंकू सिंह भी बिना खाता खोले अपना विकेट खो बैठे।

ध्रुव जुरेल

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को पहले टी20 मैच में डेब्यू करने का मौका मिला। ध्रुव में अनुभव की कमी साफतौर पर नजर आई और वह हड़बड़ाहट में अपना विकेट खो बैठे। ध्रुव ने 14 गेंद खेलकर 6 रन बनाए।

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए 44 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 127 की स्ट्राइक से 134 रन बनाए हैं और 36 विकेट भी हासिल किए हैं। वाशिंगटन सुंदर ने अपने अनुभव के आधार पर 34 गेंद पर 27 रन जरूर बनाए लेकिन छोटा लक्ष्य होने के बावजूद वह लंबे शॉट नहीं खेल पाए और आखिर के 3 ओवरों में संघर्ष करने के बाद अपना विकेट भी खो बैठे। हालांकि वाशिंगटन ने गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया और 2 विकेट हासिल किए।

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई ने बतौर स्पिन गेंदबाज के तौर पर मैच में अपनी चमक बिखेरी। बिश्नोई ने 4 ओवर में 2 मेडन फेंके और 13 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। रवि बिश्नोई ने भारत के लिए 25 टी20 मैच खेल हैं। ये उनके करिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

खलील अहमद

खलील अहमद इस मैच में तेज गेंदबाज के रूप में खेल रहे थे। खलील अहमद भारत के लिए 25 टी20 मैच खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 13 विकेट हासिल किए हैं लेकिन खलील जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहद महंगे साबित हुए। खलील ने 3 ओवर में 28 रन लुटाए और उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिल सकी।

आवेश खान

आवेश खान ने भी भारतीय टीम के लिए 21 टी20 मैच खेले हैं। इसमें आवेश ने 20 विकेट हासिल किए हैं। आवेश ने इस मैच में 1 विकेट लेने के साथ साथ 12 गेंद पर 16 रन भी बनाए हैं। आवेश ने 3 चौके जड़कर मैच को पलटने की कोशिश जरूर की लेकिन वह इसी जल्दबाजी में अपना विकेट भी गंवा बैठे। आवेश खान और वाशिंगटन सुंदर थोड़ धैर्य रखकर खेलते तो भारतीय टीम को जीत भी मिल सकती थी।

मुकेश कुमार

मुकेश कुमार ने मैच में अपनी गेंदबाजी से गहरी छाप छोड़ी। मुकेश ने 3 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ