MS Dhoni Birthday Video: भारतीय टीम के पूर्व महान कप्तान एमएस धोनी वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी से ज्यादा एक्टिव दिखती है। साक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी के जन्मदिन का लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में बॉलीवुड का एक सुपर स्टार अभिनेता दिखाई दे रहा है। जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। महान विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी आज 43 साल के हो गए हैं, हर कोई उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर हैप्पी बर्थडे धोनी छाया हुआ है।
धोनी के बर्थडे में पहुंचे सलमान खान
धोनी के बर्थडे वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी देखा जा सकता है। पहले धोनी केक काटते हुए दिखाई देते हैं, इसके बाद वे पत्नी साक्षी को केक खिलाते हैं। साक्षी ने धोनी पैर छूकर सबका ध्यान खींचा। फिर धोनी बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को केक खिलाते हैं। धोनी के बर्थडे का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी अपना-अपना प्यार लुटा रहे हैं।
धोनी को जमकर मिल रही जन्मदिन की शुभकामनाएं
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और धोनी के खास मित्र सुरेश रैना ने पोस्ट शेयर करके एमएस धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
स्टार स्पोर्ट्स ने धोनी के लिए पूर्व क्रिकेटर्स गौतम गंभीर, ब्रावो, इरफान पठान और ब्रेट ली का एक स्पेशल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।