T20 WC 2024: बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, नजमुल हुसैन शांतो के हाथों में कमान

T20 World Cup 2024 Bangladesh Squad: आगामी टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश का 15 सदस्यीय स्क्वाड सामने आ चुका है। टीम की कमान इस बार नजमुल हुसैन शांतो के हाथों में है।

T20 World Cup 2024 Bangladesh Squad Najmul Hossain Shanto captain Shakib Al Hasan

T20 World Cup 2024 Bangladesh Squad Najmul Hossain Shanto captain Shakib Al Hasan

T20 World Cup 2024 Bangladesh Squad: टी20 विश्व कप 2024 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी आज अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। विश्व कप में टीम की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा जिम्बाब्वे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले तंजीम हसन साकिब को भी टीम में चुना गया है। इसके अलावा शोरफुल इस्लाम भी चयनकर्ताओं की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं उनको भी विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

हाल ही में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 4-1 से हराया था। इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए चुना गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शाकिब अल हसन की हुई वापसी

बांग्लादेश टीम के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की भी टीम में वापसी हुई है। हाल ही में शाकिब ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगभग एक साल के बाद टी20 क्रिकेट में वापसी की। इस सीरीज के चौथे मैच में शाकिब ने कमाल का प्रदर्शन करते 4 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड

बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह रियाद, जेकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान। शोरफुल इस्लाम, तंज़ीम हसन साकिब।

रिजर्व खिलाड़ी: अफीफ हुसैन, हसन महमूद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ