Suryakumar Yadav Records: सूर्यकुमार यादव ने जब से भारतीय टी20 टीम की कमान संभाली है, भारत ने घर और बाहर दोनों जगह शानदार प्रदर्शन किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारतीय टीम ने अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया.
सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने 46 रनों से शानदार जीत दर्ज की और इसी जीत के साथ कप्तान सूर्या ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है.
बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
दरअसल, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में खेले गए 27 मैचों में से 21 बार स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है. इसके साथ ही सूर्या टी20I में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बार स्कोर डिफेंड करने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. धोनी की कप्तानी में भारत ने 20 बार ऐसा किया था. वहीं, इस लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने 27 मैचों में स्कोर डिफेंड करते हुए जीत हासिल किया था.
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार स्कोर डिफेंड करने वाले कप्तान
- रोहित शर्मा – 27 जीत
- केन विलियमसन – 27 जीत
- असगर अफगान – 25 जीत
- सूर्यकुमार यादव – 21 जीत
- एमएस धोनी – 20 जीत
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ ‘फ्लॉप’ हुए कप्तान आयुष म्हात्रे, इंडिया के साथ-साथ CSK की भी बढ़ी टेंशन!
प्लेयर ऑफ द सीरीज में भी सूर्या का जलवा
इसके अलावा, सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में अब संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, जो उनके करियर का छठा ऐसा अवॉर्ड है.
इसके साथ ही सूर्या ने श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा की बराबरी कर ली है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है. गौरतलब है कि, 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है. सूर्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया टूर्नामेंट के पहले दिन USA के खिलाफ मुंबई में अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा की बेखौफ बल्लेबाजी के पीछे छिपे हैं ऐसे खतरे, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले करना होगा गौर
संबंधित खबरें
भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
15 mins agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
32 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
42 mins agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
56 mins agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
1 hr agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
1 hr agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज होगी सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग!
3 hrs agoसूर्यकुमार को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? हुआ बड़ा खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines