हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सूर्यकुमार यादव ने कुर्बान किया अहम टूर्नामेंट, बड़ा फैसला लेने का बनाया मन

Suryakumar Yadav: टी-20 विश्व कप 2026 को लेकर टीम इंडिया का जोश हाई है. भारतीय टीम टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास होने वाली है. हालांकि उन्होंने टूर्नामेंट से पहले अहम फैसला किया है. वह आगामी अहम टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे. उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से अनुरोध भी किया है.

विज्ञापन

Suryakumar Yadav: आगामी टी-20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाला है. भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 पर कब्जा जमाया था. इसलिए भारतीय टीम को आगामी विश्व कप का बड़ा दावेदार माना जा रहा है. भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में खेलने वाली है. ऐसे में अब उन्होंने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए बड़ा फैसला लेने का मन बनाया है. उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से अनुरोध भी किया है.

सूर्या ने ये टूर्नामेंट खेलने से किया मना

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सूर्यकुमार यादव ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से अनुरोध किया है कि वह आगामी रणजी ट्रॉफी मैच मुंबई के लिए नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह टी-20 विश्व कप 2026 पर फोकस करना चाहते हैं. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है. लेकिन लाल गेंद से उन्होंने दूरी बनाने का मन बना लिया है.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी लाजवाब

सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी टी-20 विश्व कप 2024 के बाद संभाली थी. तब से अब तक भारतीय टीम एक भी सीरीज नहीं गंवाई है. इसके अलावा एशिया कप 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था और खिताब भी अपने नाम किया था. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम फाइनल तक अजेय रही थी. अब सूर्या से आगामी टी-20 विश्व कप में खासा उम्मीदें हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन से पहले KKR ने चली बड़ी चाल, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज प्लेयर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली है टी-20 सीरीज

फिलहाल भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी तैयारियों में जुटी है. इसके बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. फिर विश्व कप 2026 की शुरुआत होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के ऑक्शन से पहले CSK टीम में होंगे बड़े बदलाव! कई स्टार प्लेयर्स की विदाई लगभग तय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola