हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पाकिस्तान के लिए भारत की बी टीम को भी हराना होगा मुश्किल,' महान बल्लेबाज ने किया बड़ा दावा

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में हार के बाद पाकिस्तानी टीम की काफी ज्यादा आलोचना हो रही है।

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान की वनडे टीम की कड़ी आलोचना करते हुए दावा किया है कि मौजूदा फॉर्म के आधार पर वे भारत की बी टीम से भी हार जाएंगे। गावस्कर का यह बयान पिछले रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में पाकिस्तान पर भारत की छह विकेट की आसान जीत के बाद आई है। भारत ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 10 वनडे मैचों में अपनी 8वीं जीत दर्ज की।

‘बी टीम को हराना होगा मुश्किल’

गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे पर कहा, “मुझे लगता है कि भारत की बी टीम निश्चित रूप से पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दे सकती है। सी टीम के बारे में मैं बहुत आश्वस्त नहीं हूं। लेकिन मौजूदा फॉर्म में पाकिस्तान के लिए बी टीम को हराना बहुत मुश्किल होगा।”

 

न्यूजीलैंड ने सोमवार रात बांग्लादेश को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल की दौड़ से पाकिस्तान को बाहर कर दिया। मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली टीम अब तक अपने दोनों मैच हार चुकी है। अब उनका अगला मुकाबला बांग्लादेश से होगा।

विज्ञापन

‘पाकिस्तान में है बेंच स्ट्रेंथ की कमी’

गावस्कर ने कहा, “मुझे लगता है कि उनके पास बेंच स्ट्रेंथ की कमी है। पाकिस्तान में हमेशा से ही नैचुरल टैलेंट रहा है। इसका मलतब ये है कि वो हमेशा तकनीकी रूप से सही होंगे। लेकिन उनके पास गेम की समझ होती है।

 

उन्होंने आगे कहा, “उदाहरण के लिए इंजमाम-उल-हक को ही देख लीजिए। अगर आप उनके स्टांस को देखें, तो आप किसी युवा बल्लेबाज को ऐसा करने की सलाह नहीं देंगे, लेकिन वो गेम को समझते थे। इस तरह से उन्होंने अपनी को पूरा कर लिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola