IND vs AFG: रोहित शर्मा इतिहास के बेहद करीब, दूसरे ODI में सहवाग को पीछे छोड़ बन सकते हैं नंबर-1

रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ा कारनामा कर सकते हैं. वह वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर सकते हैं. रोहित इतिहास के बेहद करीब हैं.

Cricket News - 2026-06-16T223238.405
1 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच 17 जून को खेला जाएगा. लखनऊ में टीम इंडिया दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. इस मैच में सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर रहेंगी. वह इतिहास रचने की दहलीज पर हैं. रोहित के निशाने पर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड है. वह 109 रन बनाने के साथ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लेंगे.   Photo Credit/ Rohit Sharma Instagram  

विज्ञापन

रोहित शर्मा इतिहास रचने के लिए तैयार

रोहित शर्मा इतिहास रचने के लिए तैयार2 / 6

रोहित शर्मा भारत के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम करने से केवल 109 रन दूर हैं. ऐसा करते ही वह वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा बतौर ओपनर रन बनाए हैं. Photo Credit/ Rohit Sharma Instagram

विज्ञापन

सहवाग छूट सकते हैं पीछे

सहवाग छूट सकते हैं पीछे3 / 6

वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में 16119 रन बनाए हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने अब तक 16010 रन बनाए हैं. सहवाग ने 332 पारियों में ऐसा कारनामा किया है, जबकि रोहित ने 359 मैच में 16 हजार+ रन बनाए हैं. Photo Credit/ Rohit Sharma Instagram

इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन4 / 6

भारत के लिए सबसे ज्यादा बतौर ओपनर तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर 15335 रन (346 मैच), चौथे नंबर पर सुनील गावस्कर 12258 रन (202 मैच) और शिखर धवन ने 10867 रन (268 मैच) रन बनाए हैं. Photo Credit/ Rohit Sharma Instagram

विज्ञापन

आखिरी 4 पारियों में नहीं चला हिटमैन का बल्ला

आखिरी 4 पारियों में नहीं चला हिटमैन का बल्ला5 / 6

रोहित शर्मा पिछले 4 वनडे मैच में भारत के लिए खासा कमाल नहीं कर पाए हैं. उन्होंने आखिरी 4 पारियों में 26,24, 11 और 16 रन बनाए हैं. ऐसे में वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे और फॉर्म में लौटना चाहेंगे. Photo Credit/ Rohit Sharma Instagram

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर6 / 6

रोहित शर्मा ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैच में 40.57 की औसत के साथ 4301 रन बनाए हैं. इसके अलावा 283 वनडे मैचों में उन्होंने 48.71 की औसत के साथ 11593 रन बनाए हैं. वहीं, 159 टी-20 मैच में उन्होंने 32.05 की औसत के साथ 4231 रन बनाए हैं. Photo Credit/ Rohit Sharma Instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन