श्रीलंका का हेड कोच बना ये दिग्गज, भारत के खिलाफ खेल चुका है 340 रनों की ताबड़तोड़ पारी

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दिग्गज खिलाड़ी को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ 340 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल चुका है।

Sri Lanka (2)
विज्ञापन

Sanath Jayasuriya: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। बोर्ड ने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या को अपना नया हेड कोच बनाया है। जयसूर्या इससे पहले कार्यवाहक कोच के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। लेकिन अब बोर्ड ने उन्हें नियामित कोच बनाने का फैसला किया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकी को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है।

साल 2026 तक के लिए बने कोच

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सनथ को 1 अक्टूबर से लेकर 31 मार्च 2026 तक के लिए नया हेड कोच नियुक्त किया है। हाल में उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम को शानदार कोचिंग दी थी। उनकी कोचिंग में टीम ने इंग्लैंड दौरे पर 3 मैच की खेली गई टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम ने एक टेस्ट मैच जीते थे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ भी लंका ने घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया।

विज्ञापन

इसके अलावा भारत को भी श्रीलंका ने हाल ही में 3मैच की खेली गई वनडे सीरीज में हराया था। श्रीलंका ने ये सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी।। उनकी कोचिंग में श्रीलंका क्रिकेट टीम  का कद बढ़ा है।

साल 1997 में श्रीलंका क्रिके टीम की ओर से खेलते हुए जयसूर्या ने बतौर सलामी बल्लेबाज 340 रनों की पारी खेली थी। जयसूर्या ने इस मैच में 578 गेंदों का सामना करते हुए 36 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए थे। हालांकि ये मुकाबला ड्रॉ रहा था।

शानदार करियर के मालिक

श्रीलंका के लिए सनथ ने 110 टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते हुए 40.07 की औसत के साथ 6973 रन बनाए थे। वहीं 445 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 32.36 की औसत के साथ 13430 रन बनाए थे। इसके अलावा 31 टी-20 मैच में जयसूर्या ने 629 रन बनाए थे। टेस्ट में उन्होंने 14 शतक अपने नाम किए हैं, जबकि वनडे में उनके बल्ले से 28 शतक निकले हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ