'रावलपिंडी की पिच लेकर नहीं घूम सकते…' पाकिस्तान टीम पर बुरी तरह भड़के शोएब अख्तर

वेस्टइंडीज के हाथों पाकिस्तान को वनडे सीरीज में मिली 1-2 की हार के बाद पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर अपनी टीम को लताड़ लगाते हुए दिखाई दिए।

WI vs PAK shoaib akhtar

WI vs PAK shoaib akhtar

West Indies vs Pakistan ODI Series: पाकिस्तान को 3 मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान वेस्टइंडीज के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है। आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 202 रनों से करारी शिकस्त दी। वेस्टइंडीज ने 34 साल के बाद पाकिस्तान को वनडे सीरीज में मात दी है। वहीं इस सीरीज में मिली हार से पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर काफी नाराज दिखे और उन्होंने मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम को जमकर लताड़ लगाई।

पाकिस्तान टीम पर भड़के शोएब अख्तर

वेस्टइंडीज के हाथों वनडे सीरीज में मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम की जमकर किरकिरी हो रही है, खुद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अपनी टीम को जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं। वहीं शोएब अख्तर ने टीम को लताड़ लगाते हुए कहा ” हल्का सा गेंद सीम होती है तो हमारे बल्लेबाज मुश्किल पड़ जाते हैं। अब हर जगह रावलपिंडी की पिचें लेकर घूम नहीं सकते।”

आगे उन्होंने कहा “पहले कोई बचने के रास्ते नहीं ढूंढ़ता था। माहौल बदल गया है और पिछले 10-15 सालों में हर कोई अपने लिए खेलने लगा है। हर कोई अपने औसत के लिए खेल रहा है। इरादा अपने देश के लिए मैच जीतने का होना चाहिए। पहले हम कभी किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रहते थे और मैच में सभी योगदान दिया करते थे।”

92 रनों पर सिमट गई पाकिस्तान की टीम

तीसरे वनडे मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। वेस्टइंडीज ने इस मैच को जीतने के लिए पाकिस्तान के सामने 295 रनों का लक्ष्य रखा था, जो वनडे क्रिकेट में ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं है। बावजूद इसके पाकिस्तान की पूरी टीम महज 92 रनों पर ढेर हो गई थी। बल्लेबाजी के दौरान पाकिस्तान के 5 बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। टीम के सबसे बड़े स्टार बाबर आजम खुद इस मैच में महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे, वहीं कप्तान मोहम्मद रिजवान तो खाता तक नहीं खोल पाए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ