Seth Rollins: WWE फैंस की नजरें WrestleMania 42 पर हैं. 18 और 19 अप्रैल को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. सैथ रॉलिंस के ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं. उन्होंने वापसी तो कर ली है, लेकिन उनके मैच को लेकर कुछ समझ नहीं आ रहा है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि रॉलिंस की टक्कर किसके साथ होगी. कुछ लोगों का कहना है कि उनका मुकाबला नहीं होगा क्योंकि वो अभी फिट नहीं हैं. एक रिपोर्ट में रॉलिंस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.
WWE स्टार सैथ रॉलिंस को लेकर बड़ा अपडेट
Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर के अनुसार अगर सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर का मुकाबला नहीं होता है, तो द विजनरी की टक्कर लोगन पॉल से हो सकती है. पॉल और ऑस्टिन थ्योरी अभी द उसोज़ के साथ राइवलरी में हैं. इसके बावजूद रॉलिंस और लोगन के मैच की संभावनाएं बन रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, “सैथ रॉलिंस का मैच लोगन पॉल या ब्रॉन ब्रेकर के साथ होने की संभावना है. अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि हर्निया की सर्जरी के बाद ब्रेकर मैच लड़ने के लिए तैयार हैं या नहीं. हमें बताया गया है कि पॉल और थ्योरी बनाम द उसोज़ मुकाबले से रॉलिंस का कोई मतलब नहीं है. रॉलिंस और लोगन के मैच में कोई भी चीज बाधा नहीं बनेगी”.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar के होने वाले भयंकर मैच का नतीजा हुआ लीक! द बीस्ट के फैंस के लिए बुरी खबर
सैथ रॉलिंस ने कब की थी वापसी?
सैथ रॉलिंस पिछले साल अक्टूबर में इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए थे. द विज़न ग्रुप ने उनके ऊपर टर्न भी ले लिया था. हाल ही में हुए एलिमिनेशन चैंबर में रॉलिंस ने वापसी की. उन्होंने चैंबर मैच में आकर लोगन पॉल के ऊपर हमला किया था. इसके बाद से ही रॉलिंस और लोगन के मैच की अफवाहें सामने आईं. रॉलिंस ने Raw के एपिसोड में पॉल हेमन के ऊपर भी जानलेवा हमला किया था. अब देखना होगा कि रेसमलेनिया 42 में उनका मैच किसके साथ होगा.
ये भी पढ़ें:-74 साल की उम्र में WWE दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा, रेसलिंग जगत में दौड़ी शोक की लहर
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
17 mins agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
1 hr agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 hr ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
3 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines