Sarfaraz Khan Wife Romana Zahoor Kashmir Shopian Love Story IND vs ENG Test Debut

Sarfaraz Khan Wife: कौन हैं सरफराज खान की पत्नी रोमाना? कश्मीर से है नाता, डेब्यू टेस्ट के दौरान आईं नजर

Sarfaraz Khan Wife Romana Zahoor Kashmir Connection: सरफराज खान ने राजकोट टेस्ट से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इस दौरान उनकी पत्नी रोमाना भी पिता नौशाद के साथ दिखीं। उनके डेब्यू के बाद वह भावुक हो गईं और सरफराज ने खुद उनके आंसू अपने हाथों से पोछे। रोमाना कश्मीर की रहने वाली हैं। दोनों की लव स्टोरी भी शानदार है।

Who is Sarfaraz Khan Wife Romana Zahoor: भारतीय क्रिकेट टीम में लंबे इंतजार के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान को जगह मिल गई है। गुरुवार को राजकोट टेस्ट में उनका डेब्यू हुई और इस दौरान उनके पिता की भावुक तस्वीरें और उनके रिएक्शन ने काफी सुर्खियां बटोरीं। पर सरफराज के पिता नौशाद के साथ बुरखे में एक महिला भी थीं। उनको कई लोगों ने शुरुआत में सोशल मीडिया पर सरफराज की मां भी समझ लिया था। पर असल में वो उनकी मां नहीं बल्कि पत्नी रोमाना थीं। सरफराज खान ने कश्मीर की रहने वाली रोमाना से 6 अगस्त 2023 में शादी हुई थी। उनका पूरा नाम रोमाना जहूर है।

विज्ञापन

कश्मीर से है रोमाना का नाता

रोमाना कश्मीर के जिले शोपियां की रहने वाली हैं। उनकी सरफराज खान से मुलाकात का किस्सा अपने में ही रोचक है लेकिन आपको बता दें कि दोनों पिछले साल ही शोपियां में शादी के बंधन में बंधे थे। सरफराज की फैमिली वैसे मुंबई की बताई जाती है लेकिन वह लोग शादी के लिए कश्मीर गए थे। जब सरफराज के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा दिना था और वह टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे थे तो पिता नौशाद के साथ पत्नी रोमाना भी राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में मौजूद थीं।

विज्ञापन

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?

अगर मुलाकात की बात करें तो रोमाना जहूर पहले सरफराज को जानती तक नहीं थीं। लेकिन वह सरफराज खान की कजन की दोस्त थीं। रोमाना एक बीएससी की स्टूडेंट थीं जो सरफराज की कजन के साथ पढ़ती थीं। वहीं से दोनों दोस्त बन गईं। फिर एक बार सरफराज का मैच देखने भी दोनों पहुंचीं और वहीं सरफराज की मुलाकात रोमाना  से हो गई। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे बात शादी तक पहुंच गई और अगस्त 2023 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

विज्ञापन

सरफराज खान के डेब्यू पर हुईं भावुक

सरफराज खान ने जब टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में डेब्यू किया, उस वक्त रोमाना जहूर पिता नौशाद के साथ थीं। रोमाना ने बुरखा पहना हुआ था लेकिन उनकी भावनाएं आंसू के रूप में बाहर आ गईं थीं। सरफराज अपनी पत्नी के आंसू पोछते भी नजर आए थे। इसके बाद जब सरफराज बैटिंग पर आए और उन्होंने 48 गेंदों पर तेजतर्रार पचासा ठोका तो रोमाना का चेहरा भी नजर आया। उस वक्त खड़े होकर रोमाना ने अपने पति को चीयर किया और उन्हें फ्लाइंग किस भी दी।

विज्ञापन

फिलहाल अब सरफराज नाम का सितारा टीम इंडिया में आ चुका है। हजार परेशानी, विवाद और दिक्कतों के बाद इस होनहार क्रिकेटर की टीम इंडिया में एंट्री हो चुकी है। पूत के पांव पालने में नजर आ जाते हैं और इस बात को कुछ हद तक सरफराज खान ने इंग्लैंड के मजबूत गेंदबाजी अटैक के सामने अपनी पहली पारी में ही दिखा दिया। अब देखना होगा कि यह सितारा अपनी असली चमक दुनिया पर कब तक बिखेर पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ