Sanju Samson: आईपीएल 2026 से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन अपनी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ना चाहते हैं। क्रिकबज के मुताबिक वह अब राजस्थान रॉयल्स में नहीं बने रहना चाहते हैं। उनके करीबी दोस्तों ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि केवल संजू ही नहीं बल्कि 2 भारतीय स्टार खिलाड़ी भी राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ सकते हैं।
ये 2 खिलाड़ी भी हो सकते हैं बाहर
सूत्रों की मानें तो संजू के अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी टीम का साथ छोड़ सकते हैं। दरअसल, जायसवाल राजस्थान की कप्तानी चाहते हैं। ऐसे में अब राजस्थान के ऊपर निर्भर करता है कि वह यशस्वी को कप्तानी दे या फिर उन्हें रिलीज करें। वहीं बात ध्रुव जुरेल की करें तो उन्हें फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन वह पैसों के मुताबिक उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। ऐसे में राजस्थान उनकी जगह किसी और विकेटकीपर बल्लेबाज को अपने दल का हिस्सा बना सकती है।
---विज्ञापन---
ऐसा रहा आईपीएल 2025 में ऐसा रहा है प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में यशस्वी जायसवाल ने 14 मैच में 43 की औसत के साथ 559 रन बनाए थे। उन्होंने 6 अर्धशतक भी अपने नाम किया था। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने आईपीएल 2025 में 37 की औसत के साथ 333 रन बनाए थे। उन्होंने 2 अर्धशतक भी अपने नाम किया था।
---विज्ञापन---
जायसवाल ने काटा गदर
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 मैचों की 10 पारियों में 41.10 की औसत के साथ 411 रन बनाए। उन्होंने पहले और आखिरी टेस्ट में शतक भी जमाया था। पूरी सीरीज में उन्होंने 63 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए।