Sachin Tendulkar Ravindra Jadeja Retirement: भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए इसकी घोषणा की। इससे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में इन तीनों दिग्गजों के संन्यास से फैंस को झटका लगा है। हालांकि फैंस उन्हें टी-20 इंटरनेशनल में खेलते नहीं देख पाएंगे, लेकिन आईपीएल, टेस्ट और वनडे में देख सकेंगे। जडेजा के T20I से संन्यास के बाद उन्हें एक शानदार करियर की बधाइयां मिल रही हैं। जडेजा के संन्यास पर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रिएक्ट किया है।
बिजली जैसी तेज फील्डिंग
सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा- मेरे करियर के अंतिम चरण में एक उभरती प्रतिभा से ऑल फॉर्मेट अनुभवी खिलाड़ी बनने में आपका परिवर्तन उल्लेखनीय रहा है। तेंदुलकर ने जडेजा की फील्डिंग की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा- चाहे वह आपकी बिजली जैसी तेज फील्डिंग हो, गेम पलटने वाले स्पैल हों या महत्वपूर्ण पारियां। आपने हम सभी को चकित कर दिया है। अविश्वसनीय T20I करियर के लिए बधाई! लंबे प्रारूपों में आपको शुभकामनाएं।
मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया
जडेजा ने अपने संन्यास का ऐलान इंस्टाग्राम पर किया। जडेजा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए कहा- “बहुत आभार के साथ मैं टी20 इंटरनेशनल मैचों को अलविदा कह रहा हूं। यह एक दृढ़ घोड़े की तरह है, जो गर्व से सरपट दौड़ता है। मैंने हमेशा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। अब मैं अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। देश के लिए टी-20 वर्ल्ड कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था। अब यह मेरे टी20 इंटरनेशनल करियर का शिखर था। अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद।”
शानदार टी-20 इंटरनेशनल करियर
आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 10 फरवरी 2009 को किया था। उन्होंने अब तक 74 मैच खेले और 71 इनिंग में 54 विकेट चटकाए। साथ ही 41 मैचों में 515 विकेट भी चटकाए। हालांकि विश्व कप में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि 35 साल के जडेजा भी जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Video: ‘सोचा नहीं था T20I से संन्यास लूंगा’, रोहित शर्मा को आखिर क्यों लेना पड़ा फैसला?
ये भी पढ़ें: Team India में कौन लेगा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह? इन खिलाड़ियों में लगी रेस
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: BCCI ने किया बड़ा ऐलान, वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर पैसों की बारिश
ये भी पढ़ें: शोएब अख्तर-अफरीदी ने भारत की जीत पर किया रिएक्ट, रोहित-कोहली के लिए कही ये बड़ी बात
ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या सूर्यकुमार यादव का पैर बाउंड्री से हो गया था टच? विरोधियों को नहीं पच रही भारत की जीत!
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines